Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच

    August 9, 2026

    रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    • रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक
    • जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    • रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’
    • इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच
    • Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Offbeat»वायु सेना का लापता एएन-32 विमान का मलबा आठ साल बाद समंदर में मिला
    Offbeat

    वायु सेना का लापता एएन-32 विमान का मलबा आठ साल बाद समंदर में मिला

    8 साल पहले वायुसेना के लापता हुए मालवाहक विमान के टुकड़े मिले हैं। जुलाई 2016 में यह बंगाल की खाड़ी के ऊपर से लापता हो गया था। इसे लेकर बड़ा खोज अभियान चलाया गया था। इस मालवाहन विमान में चालक दल समेत 29 लोग सवार थे। इनमें से कोई भी जिंदा नहीं बचा था।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी के ऊपर से आठ साल पहले गायब हुए भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान का मलबा चेन्नई से लगभग 310 किमी दूर समुद्र तल से लगभग 3400 मीटर नीचे मिला है। इस मलबे को राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक उन्नत एयूवी का उपयोग करते हुए खोजा है। यह खोज एवं बचाव अभियान समुद्र में किसी लापता विमान की तलाश में भारत का अब तक का सबसे बड़ा खोज अभियान बन गया है।

    दरअसल, भारतीय वायु सेना के एंटोनोव एएन-32 ट्विन इंजन टर्बोप्रोप परिवहन विमान ने 22 जुलाई, 2016 को स्थानीय समयानुसार सुबह 08:30 बजे चेन्नई के तांबरम वायु सेना स्टेशन से उड़ान भरी। स्थानीय समयानुसार 11:45 बजे के आसपास इसे पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसैनिक हवाई स्टेशन आईएनएस उत्क्रोश पर उतरना था। चेन्नई से 280 किलोमीटर (170 मील) पूर्व में सुबह 9:12 बजे विमान से रडार संपर्क टूट गया था। उस समय यह विमान बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी तट पर चेन्नई शहर में तांबरम वायु सेना स्टेशन से अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर के रास्ते में था। बंगाल की खाड़ी के ऊपर उड़ान भरते समय चेन्नई से लगभग 150 समुद्री मील पूर्व बंगाल की खाड़ी में गायब हो गया था।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    उस समय विमान पर सवार 29 लोगों में चालक दल के छह सदस्य, 11 भारतीय वायु सेना के जवान, दो भारतीय सेना के जवान, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल से एक-एक और नौसेना आयुध डिपो (एनएडी) के साथ काम करने वाले आठ रक्षा नागरिक थे। विमान के लापता होने के तीसरे दिन भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने एक पनडुब्बी, 16 सतही जहाजों और छह विमानों का उपयोग करके बड़ा खोज और बचाव अभियान चलाया। एक सप्ताह बाद आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई कि विमान में कोई अंडरवाटर लोकेटर बीकन (यूएलबी) नहीं बल्कि इसमें दो आपातकालीन लोकेटर ट्रांसमीटर (ईएलटी) थे। आख़िरकार 15 सितंबर, 2016 को खोज और बचाव अभियान बंद कर दिया गया। साथ ही विमान में सवार सभी 29 लोगों को मृत मानकर उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया।

    भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान का मलबा आठ साल बाद मिलने पर अब यह खोज एवं बचाव अभियान समुद्र में किसी लापता विमान की तलाश में भारत का अब तक का सबसे बड़ा खोज अभियान बन गया है। मिनिस्ट्री ऑफ अर्थ साइंस के अंतर्गत काम करने वाले राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान ने एक उन्नत एयूवी का उपयोग करते हुए चेन्नई से लगभग 310 किमी. दूर समुद्र तल से लगभग 3400 मीटर नीचे विमान का मलबा खोजने का कारनामा कर दिखाया है।

    संस्थान के वैज्ञानिकों ने एएन-32 विमान के लापता होने वाली जगह पर गहरे समुद्र में एक ऑटोनोमस अंडरवाटर वाहन (एयूवी) को तैनात किया। यह विशेष तकनीकी क्षमताओं से लैस वाहन है। मल्टी बीम सोनार, सिंथेटिक एपर्चर सोनार और उच्च रिज़ॉल्यूशन फोटोग्राफी सहित कई पेलोड का उपयोग करके समंदर के अंदर 3400 मीटर की गहराई पर दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे का पता लगाया गया। खोजे गए मलबे की तस्वीरों की जांच में इसे एएन-32 विमान के अनुरूप पाया है। तमाम विश्लेषण के बाद यह पता चला है कि यह मलबा दुर्घटनाग्रस्त विमान एएन-32 का ही है, क्योंकि उस इलाके में किसी और विमान के दुर्घटनाग्रस्त या लापता होने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

    ये भी पढ़िए………

    दीपक प्रकाश ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से लवकुश रथ को किया रवाना

    Post Views: 868
    Missing Air Force AN-32 aircraft found
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleदीपक प्रकाश ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से लवकुश रथ को किया रवाना
    Next Article झारखंड से अयोध्या के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 9 August 2026 : किस राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा?

    August 9, 2026

    Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल

    August 8, 2026

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच

    August 9, 2026

    रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक

    August 9, 2026

    जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल

    August 9, 2026

    जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा

    August 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में बड़ी सहमति, 98% मांगों पर सरकार राजी; CGL पर अब भी अटका पेंच
    • रांची में शुरू हुआ झारखंड आदिवासी महोत्सव, 600 से ज्यादा कलाकार दिखाएंगे जनजातीय संस्कृति की झलक
    • जेपीएससी में बड़ा फेरबदल, तीन वरिष्ठ सदस्यों का इस्तीफा मंजूर; सीआईडी समन के बीच बढ़ी हलचल
    • जेपीएससी प्रकरण में सरकार और छात्रों के बीच फिर टकराव, वीडियो कॉल पर हुई बातचीत भी बेनतीजा
    • रांची में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, हजारों लोगों ने निकाली भव्य यात्रा; गूंजता रहा ‘भारत माता की जय’
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.