Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»Offbeat Special: दस हजार राम भक्तों ने तीन दिन में एक लाख घरों में पहुंचाया अयोध्या धाम का निमंत्रण
    Offbeat

    Offbeat Special: दस हजार राम भक्तों ने तीन दिन में एक लाख घरों में पहुंचाया अयोध्या धाम का निमंत्रण

    पिछले तीन दिनों में 10 हजार राम भक्तों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिले के लगभग एक लाख घरों में अयोध्या धाम का निमंत्रण पहुंचाया है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बांदा। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति घर-घर में पूजित अक्षत,पत्रक व भगवान का चित्र पहुंचाने में जुटी हुई है। पिछले तीन दिनों में 10 हजार राम भक्तों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए जिले के लगभग एक लाख घरों में अयोध्या धाम का निमंत्रण पहुंचाया है।

    जिला संयोजक प्रभाकर सिंह चंदेल ने बताया कि जनपद मे 8 ब्लॉक, 3 नगर 71 न्याय पंचायतों सहित ग्रामों, मजरों सहित 700 समितियां गठित की गयी, जिसमें लगभग 10 हजार रामभक्तों को सक्रिय भूमिका में लगाया गया है। संघ परिवार व अन्य हिन्दू परिवारों को कार्य की पूर्णता को संकल्पित किया गया है। प्रत्येक खण्ड में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गई है। जिसमें हजारों माताओं-बहनों सहित जातीय बंधन तोड़कर युवाओं ने भागीदारी की।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शोभायात्राओं के माध्यम से सभी न्याय पंचायतों को जोड़ने का कार्य किया गया है। एक जनवरी से सभी समितियां पूजित अक्षत,पत्रक,भगवान का चित्र घर-घर पहुँचाने के कार्य में जुटे हुए हैं। बाँदा नगर के 31 वार्डाें में 940 कार्यकर्ताओं के माध्यम से 3 दिनों में 8000 परिवारों को पूजित अक्षत देकर अयोध्या धाम का निमंत्रण दिया गया। सभी वार्डाें के कार्यकर्ता शंख,घंटा,ढोल-नगाड़े से पूरे उत्साह के साथ भ्रमण के साथ सम्पर्क में लगे हैं।

    अतर्रा नगर के 25 वार्डाे में 700 कार्यकर्ताओं के माध्यम से टोली बनाकर 4500 परिवारों को निमंत्रण दिया गया। बबेरू नगर मे 1000 परिवारों में सम्पर्क कर पूजित अक्षत,चित्र,पत्रक देकर 22 जनवरी के कार्यक्रम की जानकारी दी।

    इसी प्रकार जनपद की 471 ग्रामों में 5000 कार्यकर्ताओं को अभियान में लगाया गया है। जो प्रत्येक परिवार में जाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का अक्षत निमंत्रण, पत्रक फोटो पहुंचा रहे हैं।

    प्रभाकर सिंह चंदेल ने बताया कि प्रत्येक ग्राम में दो मंन्दिर चिह्नित किये गये हैं। वहां पर सामूहिक भजन,कीर्तन,एलईडी टीवी, प्रोजेक्टर के माध्यम से श्री अयोध्या धाम के कार्यक्रम का प्रसारण को देखने की व्यवस्था की जा रही है। 471 ग्रामों के 84000 परिवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक 3 दिनों में निमंत्रण दिये जा चुके हैं। यह क्रम 15 जनवरी तक प्रत्येक हिन्दू परिवार तक निमंत्रण देकर आमंत्रण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। कोई भी ग्राम मजरा में हिन्दू परिवार इस पवित्र पुनीत कार्य से वंचित नहीं रहेगा। इस पूरे कार्यक्रम की त्रिस्तरीय निगरानी समितियां व्यापक पैमाने पर कार्य को कर रही हैं।

    जिला समिति,खण्ड समिति,मंडल समिति के साथ-साथ संघ विभाग प्रचारक मनोज,जिला प्रचारक अनुराग, विभाग कार्यवाह संजय,जिला संघचालक सुरेन्द्र पाठक,जिला कार्यवाह श्याम सुंदर,सह जिला कार्यवाह दिलीप सहित सभी खण्ड संचालक, खण्ड कार्यवाह, साथ ही रामप्रसाद सोनी,कमला कान्त द्विवेदी,आरपी तिवारी,राजेश परिहार,राजेश गिरी,रविप्रकाश संजय,ऊधौ सिंह परिहार,वेद मित्र,नरेन्द्र अवस्थी पूर्ण निगरानी कर रहे हैं।

    प्रभाकर सिंह चंदेल ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति जनपद वासियों से आग्रह करती है कि 22 जनवरी को 11 बजे से 2 बजे तक अपने मंन्दिरों पर एकत्रित होकर भजन-कीर्तन,अखंड पाठ के सामूहिक रूप में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देंखे तथा प्रसाद वितरण करें। सायंकाल अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर, लाइट झालर लगाकर दीपोत्सव को धूमधाम से मनाते हुए पुनीत कार्य मे सहभागी बन इतिहास के साक्षी बनें।

    ये भी पढ़िए……

    छत्तीसगढ़ में भव्य तरीके से होगा राजिम कुंभ मेला का आयोजन

    Post Views: 611
    10000 Ram devotees sent invitation to Ayodhya
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में भव्य तरीके से होगा राजिम कुंभ मेला का आयोजन
    Next Article रिम्स में एरोटिक डिसेक्शन जैसी जटिल सर्जरी कर मरीज की बचाई जान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026

    इतिहास के पन्नों में 18 अगस्त: पांच दिन का टेस्ट महज दो दिन में खत्म, लॉर्ड्स में बना क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.