Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»2025 तक झारखंड को एक ताकतवर राज्य बनाएंगे : मुख्यमंत्री
    State

    2025 तक झारखंड को एक ताकतवर राज्य बनाएंगे : मुख्यमंत्री

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 22, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची/धनबाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड कोई पिछड़ा और गरीब राज्य नहीं है लेकिन पिछले 20 वर्षों के दौरान इसे पिछड़ा रहने के लिए छोड़ दिया गया। किसी ने राज्य को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने की प्रतिबद्धता नहीं दिखाई। हमारी सरकार इस राज्य को गरीबी और पिछड़ापन के टैग से निजात दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वर्ष 2025 में झारखंड 25 वर्ष का युवा हो जाएगा।

    मुख्यमंत्री शुक्रवार को धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड स्थित मोदी टोला ग्राम में आयोजित आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आदिवासियों-मूलवासियों और झारखंड वासियों की सरकार है। यह सरकार रांची-दिल्ली से नहीं, बल्कि गांव-देहात और मोहल्ला-टोला से चल रही है। हर व्यक्ति के दरवाजे तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने का महाअभियान चल रहा है। लोगों को पूरे मान-सम्मान के साथ उनका हक-अधिकार दे रहे हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम पहली बार वर्ष 2021 में आयोजित हुआ था। इस दौरान लगभग 30 लाख आवेदन मिले थे। वहीं, 2022 में आयोजित दूसरी बार के इस कार्यक्रम में लगभग 50 लाख लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन शिविरों में दिया था। तीसरी बार यह कार्यक्रम इस वर्ष 24 नवंबर से चल रहा है। इन शिविरों में जिस तरह लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है उससे साफ जाहिर होता है कि लोगों को सरकार से काफी उम्मीदें हैं।

    उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के दो दशकों तक लोगों की समस्याओं का समाधान सही तरीके से नहीं हो सका था लेकिन हमारी सरकार लोगों के घर और दरवाजे तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। यह सिलसिला हर वर्ष जारी रहेगा और इस दौरान कई नई योजनाएं भी लेकर सरकार आपके बीच आएगी। हमारी कोशिश है कि सरकार की योजनाओं से जुड़कर हर घर-परिवार खुशहाल और समृद्ध बने।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 10वीं 11वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना दिया जाएगा। इस योजना की खासियत है कि आपको डिग्री मिलने तक इस योजना के तहत मिले शिक्षा ऋण को वापस करने की जरूरत नहीं है। जब आपको नौकरी लगेगी तभी आप किश्त में ऋण चुकाएं। इस योजना को लॉन्च करने का मकसद है कि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक कठिनाई की वजह से अपनी पढ़ाई को ना छोड़े और अपने भविष्य को संवारने का काम करें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लाइब्रेरी और विद्यालयों में विद्यार्थियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तिका दी जाएगी। इससे यह फायदा होगा कि लोग जानकारी के अभाव में योजनाओं से वंचित नहीं रहेंगे और अपनी जरूरत की योजना से जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में मात्र 16 लाख लोगों को पेंशन योजना से जोड़ा गया था जबकि हमारी सरकार महज 4 साल में 36 लाख से ज्यादा बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से पेंशन दे रही है।

    उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पूर्व की सरकारों में लगभग 11 लाख राशन कार्ड अमान्य कर दिए गए थे जबकि हमारी सरकार ने 20 लाख से ज्यादा हरा राशन कार्ड जारी कर गरीबों को मुफ्त अनाज दे रही है। हमने अबुआ आवास योजना शुरू किया है। इस योजना के माध्यम से 8 लाख गरीबों को तीन कमरे का पक्का मकान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत गांव को शहरों को जोड़ा जाएगा। बुजुर्ग, झारखंड आंदोलनकारी, महिला, दिव्यांग तथा विद्यार्थी निःशुल्क परिवहन सेवा का लाभ ले सकेंगे। ऐसी कई और योजनाएं हैं, जिनके द्वारा हम समाज के हर वर्ग और तबके को मजबूत और सशक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कुछ जिले ऐसे हैं जहां बिजली के लिए डीवीसी से हमें बिजली खरीदनी पड़ती है। इसमें अक्सर डीवीसी की मनमानी की बात सामने आती है लेकिन हमारी सरकार बहुत जल्द अपने बलबूते पूरे राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति करेगी। इसके लिए ट्रांसमिशन लाइन और ग्रिड तथा सब स्टेशन बनाने का काम बहुत तेजी से चल रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं का दिया तोहफा

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 531 करोड़ 7 लाख 35 हजार 565 रुपये की 206 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास किया। इसमें 122 करोड़ 68 लाख 6 हजार 264 रुपये की 135 योजनाओं की नींव रखी गई जबकि 408 करोड़ 39 लाख 29 हजार 301 रुपये की 71 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ। साथ ही विभिन्न योजनाओं के 3 लाख 76 हजार 497 लाभुकों के बीच 418 करोड़ 21 लाख 55 हजार 242 रुपये की परिसंपत्तियों बांटी गईं।

    ये भी पढ़िए…..

    तानसेन समारोह विशेषः जब सुर सम्राट तानसेन ने तोड़ी मुगल सम्राट की परंपरा

    Post Views: 521
    Will make Jharkhand a powerful state by 2025
    Previous Articleतानसेन समारोह विशेषः जब सुर सम्राट तानसेन ने तोड़ी मुगल सम्राट की परंपरा
    Next Article देश में कोरोना के 423 नए मरीज, चार ने दम तोड़ा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.