Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

    October 24, 2026

    डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में

    October 24, 2026

    दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत
    • डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में
    • दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार
    • रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मांदर उठाकर बजाने लगे तो देखते रह गए लोग
    • सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    • रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग
    • महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
    • धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»तानसेन समारोह विशेषः जब सुर सम्राट तानसेन ने तोड़ी मुगल सम्राट की परंपरा
    Offbeat

    तानसेन समारोह विशेषः जब सुर सम्राट तानसेन ने तोड़ी मुगल सम्राट की परंपरा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 22, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    ग्वालियर। संगीत सम्राट तानसेन के हजीरा स्थित समाधि स्थल पर हर साल की तरह इस बार भी 24 से 28 दिसंबर के बीच विश्व संगीत समागम तानसेन समारोह का आयोजन होने जा रहा है। सुरों के इस समागम में देश-विदेश के प्रतिष्ठित और ब्रह्मनाद के शीर्षस्थ साधक सुर सम्राट तानसेन की समाधि पर स्वरांजलि अर्पित करने आ रहे हैं। ऐसे में संगीत सम्राट तानसेन से जुड़ा एक प्रसंग यहां प्रस्तुत है।

    मुगल बादशाह अकबर अक्सर अपने नवरत्नों के घर जाया करते थे। बादशाह के स्वागत के लिये नवरत्नों द्वारा घरों को खूब सजाया जाता था। मगर बादशाह अकबर जब तानसेन के घर भेंट करने पहुँचे तो तानसेन ने इस परंपरा को नहीं निभाया। उन्होंने बादशाह के लिये न कोई विशेष इंतजाम किए और न ही अपने घर को सम्राट के सम्मान में सजाया। इस प्रकार तानसेन ने मुगल सम्राट द्वारा स्थापित परंपरा को तोड़ दिया। यह भारतीय शास्त्रीय संगीत का जादू ही था कि मुगल सम्राट नाराज होने के बजाय तानसेन के गायन से मंत्रमुग्ध हो गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सुर सम्राट तानसेन ने राग मुल्तानी धनाश्री चौताला में दो-एक पद सुनाकर अकबर को मंत्रमुग्ध कर दिया। इनमें से एक पद की कुछ पंक्तियाँ ये हैं- ए आयौ, आयौ मेरे गृह छत्रपति अकबर, मन भायौ करम जगायौ । तानसेन कहें यह सुनो छत्रपति अकबर, जीवन जनम सफल कर पायौ।

    मुगलिया शान-ओ-शौकत का वर्णन तत्कालीन ग्रंथों में मिलता है। जब मुगल बादशाह अपने किसी सिपहसलार के घर जाते थे तब मखमल एवं मुगलिया शानो-शौकत के जरबफ्तकमखाव के पायदान बिछाए जाते थे। डॉ. हरिहरनिवास द्विवेदी ने अपनी किताब में लिखा है कि जब सम्राट की सवारी आती थी तो सोने-चाँदी के फूलों की वर्षा और मोतियों से न्यौछावर की जाती थी। इस मुगलिया शान को भारतीय शास्त्रीय संगीत ने झुकने को मजबूर कर दिया।

    जब मुगल बादशाह जोगी बनने को मजबूर हुए

    मुगल सम्राट अकबर का संगीत प्रेम जग जाहिर था। उनके दरबार की संगीत मण्डली में एक से एक नायाब हीरे थे। सुर सम्राट तानसेन भी मुगल बादशाह अकबर के नवरत्नों में थे। तानसेन की सुमधुर गायकी में डूबे सम्राट अकबर के जेहन में यह बात अक्सर उठा करती थी कि जब तानसेन की गायकी में इतनी मिठास है तो उनके गुरु कंठ संगीत कैसा होगा।

    बादशाह अकबर तमाम कोशिशों के बावजूद तानसेन के गुरु स्वामी हरिदास को अपने समक्ष गायन के लिये राजी नहीं कर पाए। स्वामी हरिदास के कंठ संगीत सुनने की जिज्ञासा सम्राट अकबर को वृंदावन की कुंज गलियों में खींच लाई। किंवदंती है कि अकबर स्वयं तानसेन के साथ जोगी का भेष बनाकर वृंदावन गए थे। कहा जाता है कि वहाँ पर तानसेन ने स्वामी हरिदास के समक्ष जानबूझकर अशुद्ध रूप में गायन किया। तानसेन द्वारा किए गए विकृत गान को सुनकर स्वामी जी अपने को रोक नहीं पाए और इस राग को शुद्ध करते हुए उन्होंने शुद्ध भारतीय संगीत में अपनी तान छेड़कर बादशाह अकबर को अभीभूत कर दिया। स्वामी हरिदास का शास्त्रीय गायन सुनने की सम्राट अकबर की तमन्ना इस प्रकार पूरी हो सकी।

    सम्राट अकबर व स्वामी हरिदास की भेंट संबंधी यह किंवदंती अन्य किंवदंतियों की अपेक्षा अधिक प्रामाणिक है। इसका उल्लेख सम्वत् 1800 में विद्वान राजा नागरीदास कृत “पद प्रसंग माला” और हरिदासी संप्रदाय के ग्रंथों में मिलता है।

    यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि अकबरी दरबार के अलावा संगीत का दूसरा बड़ा केन्द्र ब्रज था। ब्रज क्षेत्र के गोकुल गोवर्धन और वृंदावन में उस समय भक्ति मार्गीय संगीत साधकों और भक्त गायकों का अच्छा जमावड़ा था। हरिहर निवास द्विवेदी के अनुसार स्वामी हरिदास और गोविन्द स्वामी जैसे संगीताचार्य तथा सूरदास, कुंबनदास और परमानंद जैसे सिद्ध गायक ब्रज क्षेत्र के ही थे। तानसेन ने भी स्वामी हरिदास और गोविन्द स्वामी जैसे महान संगीताचार्यों से संगीत की उच्च शिक्षा प्राप्त की थी।

    ग्वालियर से संगीत का ककहरा सीखने के बाद तानसेन ने वृंदावन में संगीत की उच्च शिक्षा ली। इसके पश्चात शेरशाह सूरी के पुत्र दौलत खाँ और फिर बांधवगढ़ (रीवा) के राजा रामचंद्र के दरबार के मुख्य गायक बने। यहाँ से सम्राट अकबर ने उन्हें आगरा बुला कर अपने नवरत्नों में शामिल कर लिया।

    ये भी पढ़िए…..

    रामविचार नेताम के मंत्री बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, दिख रहा उत्साह

    Views: 731
    Samrat Tansen broke the tradition of the Mughal Emperor
    Previous Articleरामविचार नेताम के मंत्री बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, दिख रहा उत्साह
    Next Article 2025 तक झारखंड को एक ताकतवर राज्य बनाएंगे : मुख्यमंत्री
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग

    October 7, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

    October 24, 2026

    डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में

    October 24, 2026

    दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

    October 24, 2026

    रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मांदर उठाकर बजाने लगे तो देखते रह गए लोग

    October 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत
    • डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में
    • दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार
    • रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मांदर उठाकर बजाने लगे तो देखते रह गए लोग
    • सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.