Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»राज्यपाल ने भारतीय नवयुवक संघ और ओसीसी पंडाल का किया उद्घाटन
    Offbeat

    राज्यपाल ने भारतीय नवयुवक संघ और ओसीसी पंडाल का किया उद्घाटन

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 19, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को भारतीय नवयुवक संघ, बकरी बाजार के पंडाल का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल त्योहार नहीं है. यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. देवी मां की प्रतीक हैं. भगवान कार्तिक हमारे कुल देवता भी हैं. हम भले ही अलग-अलग क्षेत्र के हैं. अलग भाषा-भाषी हैं, लेकिन हमारे देवता एक हैं. राज्यपाल ने कहा कि हमें मस्जिद जाने में भी परहेज नहीं है. हम बस एक ईश्वर में यकीन रखते हैं. दुर्गा मां शक्ति की प्रतीक हैं, इसलिए हम महिलाओं को भगवान का दर्जा और आदर देते हैं. आज भी इस पंडाल में सभी ईश्वर की प्रतिमाओं में दुर्गा मां की प्रतिमा सबसे ऊंची और बड़ी है. मंडप में प्रवेश करते ही हाथों में सुदर्शन चक्र लिए भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा हमें न्याय के लिए युद्ध और संहार का कृतित्व बताती है.

    राज्यपाल ने क्या कहा 

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    हिंसा का कोई धर्म नहीं होता, कोई मजहब नहीं होता, कोई आइडियोलॉजी से इसे समर्थन नहीं दिया जा सकता है. तमिलनाडु में मैं एक मात्र नेता था, जिसने राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई का विरोध किया. किसी एक आइडियोलॉजी के लिए क्रूरता को माफ या सही नहीं ठहराया जा सकता है. आतंकवाद को आतंकवाद की दृष्टि से देखा जाना चाहिए, न कि उसे खालिस्तानी या मुस्लिम आतंकवाद के दायरे में रखा जाना चाहिए. श्री कृष्ण और दुर्गा माता का स्वरूप अच्छाई और शक्ति को स्थापित करता है. झारखंड की पहचान नीचे से नहीं, बल्कि उसकी उपलब्धियों के लिए ऊपर से होनी चाहिए. इसके पूर्व सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, संजीव विजयवर्गीय, संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी, मंटू जालान, मनीष लोढ़ा, निर्मल मोदी ने स्वागत किया.

    राज्य बनने के बाद संभवत: पहला मौका है, जब दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन राज्यपाल ने किया है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को बकरी बाजार और ओसीसी क्लब के पंडाल का उदघाटन किया. सबसे पहले राज्यपाल का काफिला हरमू रोड स्थित शनि मंदिर होते हुए बकरी बाजार पहुंचा. इसके बाद ओसीसी क्लब पहुंचे. इससे पहले पूर्व राज्यपाल रामा जोइस, सैयद सिब्ते रजी, मो सईद व द्रौपदी मुर्मू ने राजधानी के दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया है.

    सनातन धर्म में दुर्गा पूजा का खास महत्व होता है. भारत के सभी राज्यों में अलग-अलग तरीके से नवरात्रि का महापर्व मनाया जाता है. भारतवर्ष की परंपरा रही है, महिलाओं की पूजन की. ये बातें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहीं. वे बुधवार को बांग्ला स्कूल लेन, ओल्ड कमिश्नर कंपाउंड स्थित ओसीसी क्लब एवं पूजा कमेटी के पंडाल के उदघाटन के मौके पर बोल रहे थे. इस अवसर पर बंग समाज की महिलाओं ने शंख ध्वनि का उच्चारण और धूप जला कर बांग्ला नृत्य के साथ राज्यपाल का स्वागत किया.

    इस दौरान राज्यपाल ने रंगोली थीम पर बने पंडाल की खूबसूरती भी देखी. हाथ जोड़ मां दुर्गा की उपासना की. इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, नगर प्रशासक अमित कुमार, संजीव विजयवर्गीय, समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, बिजय जैन, जितेन्द्र सेठी, पवन रावका, संजय काला, आलोक कुमार, डॉ शिवेश भगत, राजेश दास, आनंद किशोर प्रसाद, मुनचुन राय, कुणाल अजमानी, गुरुचरण सिंह, परमजीत सिंह टिंकू, पम्मी बग्गा, बलजीत सिंह, परविंदर सिंह आदि मौजूद थे.

    ये भी पढ़िए……

    पंचमी को अधिकतर पूजा पंडाल के खुलेंगे पट, लगेगी श्रद्धा की कतार

    Post Views: 928
    Previous Articleरांची और गिरिडीह जेल का एक करोड़ से होगा विकास कार्य
    Next Article ब्लास्ट में घायल बच्चे का रिम्स में ऑपरेशन
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.