Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»Chhattisgarh Election: मुख्यमंत्री ने कांग्रेसियों को खिलाई कमीशन की कैंडी- संजय श्रीवास्तव
    Politics

    Chhattisgarh Election: मुख्यमंत्री ने कांग्रेसियों को खिलाई कमीशन की कैंडी- संजय श्रीवास्तव

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 12, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में मीडिया से मुखातिब होते हुए अनोखे अंदाज में भूपेश बघेल सरकार के मंत्रियों और सरकार की घोटालेबाजी का चित्रण किया।संजय श्रीवास्तव ने कथित घोटालो का क्रमानुसार जिक्र करते हुए भूपेश बघेल पर कमिशन की कैंडी खिलाने का आरोप लगाया ।

    भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल के साथ प्रेस ब्रीफ में उन्होंने उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री मोहन मरकाम और मंत्री पद से हटाकर योजना आयोग के अध्यक्ष बनाए गए प्रेमसाय सिंह टेकाम के मुखौटे के साथ इनका चरित्र चित्रण किया और कोयले ठेके, शराब की दलाली, सिलसिलेवार एक-एक घोटाले पर तथ्य पेश करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का चेहरा एक बार फिर जनता के सामने उजागर हो गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कोल घोटाला – संजय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने करोड़ों का कोल घोटाला किया। जिसकी आंच मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंची और उनकी उपसचिव के साथ 2 आईएएस आज भी जेल में हैं और कोर्ट से जमानत तक नहीं मिल रही है।

    शराब घोटाला – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनवर ढेबर को करोड़ों की कैंडी खिलाई और शराबबंदी का वादा पूरा न कर छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों के जीवन को क्रैश करने का काम किया है। महादेव सट्टा ऐप की काली कमाई को मुख्यमंत्री के करीबी लोगों को कैंडी खिलाई और युवाओं को सट्टे की लत लगाकर उनके भविष्य को क्रैश करने का काम किया है। टीएस सिंहदेव को छलावे की कैंडी खिलाकर 3 महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाया। लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनने के सपने को क्रैश करने का काम किया है।

    मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के क्रैश को उजागर किया तो उन्हें भी 3 माह का दिखावे का मंत्री बना कर कैंडी खिलाने के काम किया गया।संजय ने आरोप लगाया कि प्रेम साय टेकाम को योजना आयोग का अध्यक्ष बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें भी कैंडी खिलाने का काम किया है। पीएससी में गड़बड़ी कर के अपने करीबियों को नौकरी देकर कैंडी खिलाई और छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य को क्रैश करने का काम किया।

    आवास घोटाला छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना से 16 लाख गरीब परिवारों को वंचित रखकर उनके अपने आवास होने की उम्मीद को क्रैश करने का काम किया। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री आवास योजना की कैंडी देने का काम किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को गिल्ली समझकर डंडा चलाने वाले ठगेश खुद कैंडी क्रैश खेल रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले पांच सालों से कमीशन की कैंडी खा रहे हैं।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और सरगुजा संभाग प्रभारी श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री बघेल का कैंडी क्रश खेलते चित्र सामने आने पर कहा कि इससे मुख्यमंत्री बघेल का दोहरा आचरण सामने आया है और वह भी कांग्रेस के मित्रों द्वारा सामने लाया गया। ये डुप्लीकेट चीजें बाहर आनी ही चाहिए। कांग्रेस कार्यालय में यदि कोई बैठक होती है और फोटो वायरल होती है तो जाहिर है भाजपा का कार्यकर्ता तो वहाँ होगा नहीं। कोई कांग्रेस का कार्यकर्ता ही होगा, जिसने फोटो दी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जब यह विषय भाजपा के संज्ञान में आया, तब सवाल उठने शुरू हुए। यह अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री बघेल भौंरा खेलें, बाँटी खेलें, गेड़ी चढ़ें, लेकिन सवाल यह है कि क्या मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन केवल छत्तीसगढ़ के लोग करेंगे?

    श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री कैंडी क्रश और अंग्रेजी गेम खेलकर छत्तीसगढ़ की भावनाओं से खेल रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश को इस बात का जवाब दें कि अगर उनका शौक कैंडी क्रश और अंग्रेजी खेल हैं तो फिर खुद को छत्तीसगढ़िया बताने के लिए प्रदेश के खजाने का हजारों करोड़ रुपया विज्ञापनों पर क्यों बहाया? छत्तीसगढ़ की जनता को गिल्ली डंडा खिलाने वाले ठगेश खुद कैंडी क्रैश खेल रहे है। भूपेश सरकार पिछले पाँच सालों से कमीशन की कैंडी खा रही है और जनता के हितों को क्रश कर रही है।

    ये भी पढ़िए……

    सिक्किमः त्रासदी के आठवें दिन 461 लोगों को बचाया गया, मृतकों की संख्या 37 हुई

    Post Views: 341
    C.M-Commission-Candy to Congressmen- Sanjay Srivastava
    Previous Articleसिक्किमः त्रासदी के आठवें दिन 461 लोगों को बचाया गया, मृतकों की संख्या 37 हुई
    Next Article विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार, दक्षिण अफ्रीका ने 134 रनों से दी मात
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘देश की स्थिति और भयानक होगी’ : कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर कांग्रेस नेता की चेतावनी, साधा सरकार पर निशाना

    May 13, 2026

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 हार, ‘शतक’ से महज एक कदम दूर

    May 4, 2026

    राज्यसभा का सियासी गणित, ‘आप’ के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

    April 27, 2026

    भाजपा में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने खोला राज, बताई आप छोड़ने की वजह

    April 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.