Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»BIHAR: जिले में डेंगू की जांच एवं इलाज का समुचित इंतजाम, फिर भी एहतियात जरूरी: सीएस
    State

    BIHAR: जिले में डेंगू की जांच एवं इलाज का समुचित इंतजाम, फिर भी एहतियात जरूरी: सीएस

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 26, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    किशनगंज। मच्छर जनित रोगों में डेंगू अति गंभीर रोगों की श्रेणी में आता है। वर्तमान में स्थानीय जिला समेत पूरे प्रदेश में डेंगू का प्रसार जारी है। सिविल सर्जन डा० कौशल किशोर ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सर्तक और सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि, इस बीमारी से बचाव के लिए सही जानकारी के साथ-साथ सतर्कता और सावधानी ही सबसे बेहतर और कारगर उपाय है। इसलिए, सभी लोग इस बीमारी से सतर्क और सावधान रहें एवं बचाव से संबंधित उपाय का निश्चित रूप से पालन करें।

    अब तक जिले में कुल 08 डेंगू के मरीज मिले हैं। इसमें 06 मरीज डेंगू से जुड़ी चुनौती को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल जिले में डेंगू के 02 एक्टिव मरीज हैं। दोनों मरीज का सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में समुचित इलाज जारी है। डेंगू मरीजों को सभी तरह की चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार जरूरी पहल कर रहा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा० मंजर आलम ने कहा कि जिले में डेंगू को लेकर फिलहाल स्थिति सामान्य है। डेंगू के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विभाग पूरी तरह अलर्ट है। इसे लेकर डेंगू संक्रमण के शिकार सभी मरीजों के घर के आसपास 500 मीटर के दायरे में फॉगिंग करायी जा रही है। संक्रमित सभी व्यक्ति के घरों में फॉगिंग संपन्न हो चुकी है। डेंगू मरीजों की लाइन लिस्ट तैयार की गयी है। नियमित रूप से मरीजों का फॉलोअप किया जा रहा है। ताकि उन्हें समुचित चिकित्स्कीय सुविधा उपलब्ध करायी जा सके।

    उन्होंने बताया कि शहरी इलाकों में संबंधित नगरपालिका व ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के स्तर से छिड़काव किया जा रहा है। सिविल सर्जन डा० कौशल किशोर ने बताया कि जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के दिशा निर्देश के आलोक में जिले में डेंगू की जांच व इलाज का समुचित इंतजाम उपलब्ध है। जिले के सभी पीएचसी व एपीएचसी स्तर पर डेंगू जांच से संबंधित सुविधा उपलब्ध है। डेंगू संबंधी मामलों के सत्यापन के लिये सदर अस्पताल में एलीजा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। प्रारंभिक जांच में डेंगू का लक्षण उजागर होने पर सैंपल वैरिफिकेशन के लिये इसे सदर अस्पताल भेजा जाता है। जहां डेंगू का मामला सत्यापित होने पर मरीजों की समुचित जांच के बाद जरूरी चिकित्सकीय सुविधा उन्हें उपलब्ध करायी जा रही है। डेंगू को हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है। 3 से 7 दिन तक लगातार बुखार, तेज सर दर्द, पैरों के जोड़ों मे तेज दर्द, आंख के पीछे तेज दर्द, चक्कर एवं उल्टी, शरीर पर लाल धब्बे आना एवं कुछ मामलों में आंतरिक एवं बाह्य रक्तस्राव होना डेंगू के लक्षण में शामिल हैं। कुशल प्रबंधन एवं चिकित्सकों की निगरानी से डेंगू को जानलेवा होने से बचाया जा सकता है। इसलिए, जरूरी है कि डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह ली जाए।

    डेंगू हैमरेजिक बुखार एवं डेंगू शॉक सिंड्रोम गंभीर श्रेणी में आते हैं। यदि इनका शीघ्र इलाज शुरू नहीं किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है। डेंगू हैमरेजिक बुखार एवं डेंगू शॉक सिंड्रोम में मरीजों के उपचार के लिए रक्तचाप एवं शरीर में खून के स्राव का निरीक्षण करना जरूरी होता है। राष्ट्रीय वेक्टर बोर्न रोग नियंत्रण विभाग के अनुसार 1 प्रतिशत डेंगू ही जानलेवा है, लेकिन बेहतर प्रबंधन के अभाव में डेंगू 50 प्रतिशत तक खतरनाक हो सकता है।

    ये भी पढ़िए…..

    चुनाव में एक हजार महिला कमांडो नक्सल प्रभावित इलाकों में होंगी तैनात

    Post Views: 488
    jile me dengu ki janch w ilaj ka samuchit itjam fir bhi
    Previous Articleचुनाव में एक हजार महिला कमांडो नक्सल प्रभावित इलाकों में होंगी तैनात
    Next Article महाभारत सीरियल में श्रीकृष्ण का रोल निभा चुके नीतीश भारद्वाज का रामानुजगंज में हुआ भव्य स्वागत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.