Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Offbeat»Ramanujganj: बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए मुफ्त सेवा, मिलेंगी यह सुविधाएं…
    Offbeat

    Ramanujganj: बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए मुफ्त सेवा, मिलेंगी यह सुविधाएं…

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 27, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रामानुजगंज, अनिल गुप्ता: बैजनाथ धाम कांवड़िया सेवा समिति के तत्वधान में स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंगल भवन में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की अध्यक्षता वरिष्ठ पार्षद अशोक जयसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिको की उपस्तिथि में बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले कावड़ियों के सेवा एवं भोजन की व्यवस्था के लिए नगरवासियों की बैठक आयोजित की गई. इस वर्ष 60 दिन तक चलने वाले सावन मास में छत्तीसगढ़ एवम मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले कांवरियों को नि:शुल्क भोजन एवं आवास सेवा के लिए विस्तृत चर्चा की गई.

    श्रावण मास में भगवान भोले शंकर के ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान बाबा बैजनाथ धाम को जलाभिषेक करने हेतु झारखंड के देवघर में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है. छत्तीसगढ़ राज्य के अंतिम छोर पर झारखंड सीमा के निकट स्थित शहर रामानुजगंज से होकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में शिवभक्त बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा करते है. रामानुजगंज वासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की अगुवाई में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने एवं जलपान की निशुल्क व्यवस्था करने का निर्णय लिया है.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बाबा बैजनाथ धाम यात्रा करने वाले कांवरियों की सेवा के लिए गत वर्ष गठित बाबा बैजनाथ धाम कांवड़िया सेवा समिति की बैठक पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन में कांवड़िया सेवा समिति के संयोजक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल की अध्यक्षता में तथा वरिष्ठ पार्षद एवं समिति के सचिव अशोक जयसवाल सहित समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष पुनः कांवड़ियों की सेवा करने का निर्णय लिया गया. नगर वासियों ने समवेत स्वर में कहा कि यह पूरे रामानुजगंज के लिए सौभाग्य की बात है कि सावन माह के पवित्र दिनों में बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के सेवा का मौका हम नगर वासियों को मिल रहा है.

    कावड़ियों के लिए नि: शुल्क जलपान, चिकित्सा एवं रुकने की होगी व्यवस्था: रमण अग्रवाल 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहां कि बीते वर्ष से सभी पार्षदों एवं नगर वासियों के सहयोग से श्रावण मास में कावड़ियों की सेवा करने का पावन कार्य रामानुजगंज में शुरू किया गया था जिसकी सभी ने सराहना की और इससे हमारे शहर का गौरव बढ़ा इस वर्ष भी सभी के सहयोग से निशुल्क जलपान, चिकित्सा एवं उन्हें रुकने की व्यवस्था की जा रही है. हम सभी का प्रयास है कि बीते वर्ष से बेहतर व्यवस्था इस वर्ष कावड़ियों को उपलब्ध हो और शहर का कीर्ति बड़े हम सभी पुण्य के भागी बने. कांवड़िया सेवा समिति के सचिव अशोक जायसवाल ने कहा कि बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए हम सब अच्छा से अच्छा व्यवस्था कर सके यह पूरे नगर के लिए गौरव की बात है. इसमें हम सबको सहभागी होना चाहिए. इस वर्ष सावन 2 माह का रहेगा कावड़ियों की सेवा के लिए नगर के शिव भक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है समिति की बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता देने की बात कही.

    पंडित दीनदयाल मांगलिक भवन में कावड़ियों को मिलेगी नि: शुल्क व्यवस्था  : यह भवन एक सुव्यवस्थित एवं मुख्य सड़क पर स्थित भवन है. जहां बाबा धाम की यात्रा करने वाले कावड़ियों को पहुंचने में सुगमता होती है. राहगीरों को पता चलता है कि यहां कावड़ियों के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई है. इसलिए यह व्यवस्था और भी सफल तरीके से संचालित हो पाती है.

    पिछले वर्ष हजारों की संख्या मे रुके थे श्रद्धालु: पिछले वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन 24 घंटे कावड़ियों के लिए उपलब्ध रहा. यहां छत्तीसगढ़ के रायपुर, कवर्धा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सूरजपुर, कोरिया सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के हजारों की संख्या में कांवड़िया रुके, जिन्होंने यहां की निशुल्क व्यवस्था की जमकर सराहना की थी.

    बैठक में ये रहे मौजूद: सुभाष केसरी, एसपी निगम, अशोक केसरी, रमाशंकर दुबे, आर एस तिवारी, गोपाल गुप्ता, अजय केसरी, अशोक जैन, अजय गुप्ता, मुकेश जयसवाल, प्रमोद कश्यप, विजय रावत, बंसीधर गुप्ता, अनूप कश्यप, पवन गुप्ता, बबन सिंह, अतुल गुप्ता, राजकिशोर पाल, प्रदीप चौबे, महेश अग्रवाल, जगन्नाथ गुप्ता, रामध्यान गुप्ता, बहादुर सिंह, पारस ठाकुर, संदीप अग्रवाल, अनिल पासवान, विपुल सिंह, उमेश पुरी, विनोद पासवान, रामाशीष मेहता, संजय कश्यप, मुकेश केसरी, आशीष गुप्ता, रघुनंदन रवि, सोनू ठाकुर, निशांत गुप्ता, ललन पासवान, ओम गुप्ता, चंदन गुप्ता, जितेंद्र प्रजापति, राजेश सोनी, अनिल कुशवाहा, अनिल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे.

    ये भी पढ़िए…

    Ramanujganj: भ्रष्टाचार के आरोप में नपे जनपद सीईओ, कहा- मुझे फंसाया जा रहा है

    Post Views: 540
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleRamanujganj: भ्रष्टाचार के आरोप में नपे जनपद सीईओ, कहा- मुझे फंसाया जा रहा है
    Next Article MP Datia Accident: मध्य प्रदेश के दतिया में पुल से नदी में गिरा मिनी ट्रक, 12 लोगों की मौत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक

    July 30, 2026

    Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ

    July 30, 2026

    31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें

    July 29, 2026

    Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश

    July 30, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए क्यों रावण बनकर सबसे ज्यादा छा गए यश
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.