Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026

    बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम

    September 16, 2026

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक ने बीजेपी नेता को दी स्वेच्छा अनुदान की राशि, सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल
    Politics

    Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक ने बीजेपी नेता को दी स्वेच्छा अनुदान की राशि, सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 11, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: ज़िले की मनेन्द्रगढ़ विधायक सभा से निकली दो तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं जिसको लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. पहली तस्वीर एक 25 हज़ार के चेक की है और दूसरी तस्वीर चेक लेते समय की है. ये चेक वाली तस्वीर इसलिए ख़ास है क्योंकि चेक देने वाले कांग्रेस के विधायक हैं और चेक लेने वाले बीजेपी के पदाधिकारी हैं. चुनावी साल में इस तरह की तस्वीर वायरल होने के बाद कांग्रेस-बीजेपी के नेताओं के बीच सांठगांठ की चर्चा भी तेज हो गई है और इस बात की भी चर्चा लोगों की ज़ुबान पर है कि अपने जनाधार खो रहे विधायक अब दूसरे दल के नेताओं को ख़ुश कर चुनाव जीतने के जुगाड़ में हैं. 

    कांग्रेस विधायक का बीजेपी पदाधिकारी को गिफ़्ट
    वायरल तस्वीर में हरे कलर की शर्ट और पीले कलर के गमछे डाले शख्स का नाम धर्मेंद्र त्रिपाठी है. धर्मेन्द्र त्रिपाठी बीजेपी के चिरमिरी मंडल के महामंत्री बताए जा रहे हैं और उनके हाथ में एक चेक है जिसको मनेन्द्रगढ विधायक डॉ. विनय जायसवाल द्वारा उन्हें दिया गया है. विधायक ने त्रिपाठी को 25 हज़ार का ये चेक अपने स्वेच्छा अनुदान की राशि से दिया है और विपक्षी दल के नेता इस चेक को बड़ी ख़ुशी के साथ ग्रहण कर रहे हैं.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कांग्रेस विधायक डॉ. विनय जायसवाल के द्वारा बीजेपी महामंत्री को जब 25 हज़ार का चेक दिया जा रहा था तब इस तस्वीर के दाहिनी ओर टोपी और चश्मा लगाए शख़्स भी इसके गवाह थे. दरअसल इनका नाम गणेश ठाकुर हैं और ये चिरमिरी मंडल के बीजेपी उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं. मतलब साफ है कि कांग्रेस विधायक के हाथों स्वेच्छा अनुदान लेने के लिए एक नहीं अनेक बीजेपी पदांदिकारी पहुंचे थे. ग़ौरतलब है कि स्वेच्छा अनुदान समाज में आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को उसके कुछ ज़रूरी काम के लिए दिया जाता है, पर विधायक जी ने अपने कार्यकाल में ग़रीबों को छोड़कर सबको स्वेच्छा अनुदान की राशि बांटी है. 

    पहले भी कर चुके हैं जनता के पैसे का दुरुपयोग
    डॉ. विनय जायसवाल के वैसे तो कई क़िस्से कहानी समाचार की सुर्ख़ियां बन चुके हैं लेकिन केवल स्वेच्छा अनुदान की ही बात कर लें तो इस मामले में विधायक जी का रिकार्ड सही नहीं है. डॉ. विनय जायसवाल ने कुछ महीने पहले पत्रकारों को ख़ुश करने के लिए स्वेच्छा अनुदान की राशि बांट दी थी. हालांकि उस वक्त कुछ पत्रकारों ने उनकी राशि का चेक वापस कर उनको आईना दिखाया था. स्वेच्छा अनुदान को बांटने का मामला ग़ैर ज़रूरतमंदों, बीजेपी नेताओं और पत्रकारों तक सीमित नहीं है. अपने बड़बोलेपन के लिए चर्चित विधायक जायसवाल अपने कार्यकाल में महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, अपने दल के ही एल्डर मैन के अलावा अपने सहायक पीआरओ को भी स्वेच्छा अनुदान की राशि दे चुके हैं.

    चेक मामले में बीजेपी जिला अध्यक्ष ने दी सफाई
    बीजेपी ज़िला अध्यक्ष अनिल केशरवानी से जब इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि हमारे मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी ब्राह्मण समाज के भी महामंत्री हैं. समाज के अध्यक्ष की तबियत ठीक ना होने के कारण वो ब्राह्मण समाज के लिए चेक राशि लेने गए थे लेकिन जब अध्यक्ष से चुनाव की नज़दीकियों के साथ इस तस्वीर से प्रभाव पड़ने का सवाल किया गया तब उन्होंने कहा कि राजनैतिक दृष्टिकोण से उनको चेक लेने नहीं जाना था. किसी और को भेज देना था. वैसे धर्मेन्द्र त्रिपाठी बड़े सरल, सहज व्यक्ति है. उन्होंने अपने सामाजिक दायित्व को निभाया है, लेकिन राजनैतिक रूप से मैं इसको चूक मानता हूं. 

    ‘बीजेपी के कई नेता संपर्क में’
    इधर जब कांग्रेस विधायक से वायरल तस्वीर में बीजेपी नेता को स्वेच्छा अनुदान देने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने सबसे पहले कहा कि कई सारे बीजेपी नेता उनके संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के 15 साल के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं. और कांग्रेस की सरकार चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जहां तक स्वेच्छा अनुदान की बात है तो वो बीजेपी के महामंत्री हैं ये तय हैं. शायद वो ब्राह्मण समाज के लिए अनुदान लेने आए थे पर जब उनके शायद पर सवाल किया गया तो उन्होंने मज़ाक़िया अंदाज में कहा कि वो तो वही बताएंगे कि वो क्या हैं.

    ये भी पढ़िए…..

    Balrampur: पुलिस अधीक्षक ने बैंकों की सुरक्षा परखने को लेकर चलाया विशेष अभियान

    Post Views: 1,061
    Previous ArticleBalrampur: पुलिस अधीक्षक ने बैंकों की सुरक्षा परखने को लेकर चलाया विशेष अभियान
    Next Article Balrampur: जिले की टॉपर लिस्ट में 10वीं की छात्रा और 12वीं के छात्र ने मारी बाजी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘देश की स्थिति और भयानक होगी’ : कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर कांग्रेस नेता की चेतावनी, साधा सरकार पर निशाना

    May 13, 2026

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 हार, ‘शतक’ से महज एक कदम दूर

    May 4, 2026

    राज्यसभा का सियासी गणित, ‘आप’ के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

    April 27, 2026

    भाजपा में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने खोला राज, बताई आप छोड़ने की वजह

    April 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    September 16, 2026

    बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम

    September 16, 2026

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गणेश उत्सव में डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
    • बारिश थमी तो बढ़ी उमस, बलरामपुर में गर्मी ने किया बेहाल, 18 सितंबर के बाद फिर बदलेगा मौसम
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.