Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Education»Hazaribag: गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मनी भगवान बुद्ध की जयंती
    Education

    Hazaribag: गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मनी भगवान बुद्ध की जयंती

    कॉलेज के 16वें वार्षिकोत्सव पर प्रशिक्षुओं ने बिखेरी सतरंगी छटा, भगवान बुद्ध के ज्ञान से बच्चों को प्रेरित करें : काजल देवी
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 5, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग, ऑफबीट संवाददाता: गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में शुक्रवार को भगवान बुद्ध की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. साथ ही कॉलेज के 16वें वार्षिकोत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बी.एड. और डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं ने सतरंगी छटा बिखेर समां बांध दिया. दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध के ज्ञान से बच्चों को प्रेरित करें. शांति के प्रतीक बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाते हुए शिक्षक बच्चों के मनोबल को बढ़ाएं और उनका भविष्य संवारें. उन्होंने कहा कि सपने जरूर देखें और उसे पूरा करने का सार्थक प्रयास करें, मंजिल अवश्य मिलेगी.

    बतौर विशिष्ट अतिथि झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध ने अपने भाव से मानव को उसकी शक्तियों और ऊर्जा से अवगत कराया. उन्होंने आयोग की ओर से इस कॉलेज के प्रशिक्षुओं का हौसला बढ़ाने के लिए पुरस्कृत करने की बात कही.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने लर्न, अर्न और रिटर्न की वकालत करते हुए कहा कि समाज के उत्थान में भगवान बुद्ध की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने शिक्षकों को बुद्ध की प्रेरणा का पाठ बच्चों में समाहित करने की बात कही.

    विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ बंशीधर रूखैयार ने कहा कि गौतम बुद्ध का सभ्यता के विकास में अहम योगदान है. वह दुनिया के पहले दार्शनिक थे जिन्होंने संगठित रूप से धर्म का प्रचार किया.

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हथियारों की होड़ विश्वशांति के लिए चुनौती है. भगवान बुद्ध के पदचिह्नों पर चलकर ही मानवता को बचाया जा सकता है.

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झारखंड सरकार से सेवानिवृत्त संयुक्त सचिव सुदर्शन प्रसाद सिंह ने कहा कि बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही हम मानवता का कल्याण कर सकते हैं. कॉलेज प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि बुद्ध ने हम शब्द की उत्पत्ति की और अहंकार मिटाने का ज्ञान दिया. वह विश्व के पहले गुरु थे। बिहार की पहचान भगवान बुद्ध से ही है. झारखंड भी बुद्ध की ही धरती रही है. उन्होंने अपने उपदेश में मध्यम मार्ग अपनाने पर जोर दिया.

    इससे पहले कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव मिथिलेश मिश्र ने स्वागत भाषण देते हुए महाविद्यालय का गौरवशाली इतिहास से उपस्थिजनों को अवगत कराया. साथ ही उन्होंने उपाध्यक्ष के साथ अतिथियों को बुके, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया. वहीं अतिथियों ने विविध विधाओं में टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने किया.

    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां, बुद्ध के जीवन सार बताए

    कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर बी.एड. और डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया. मोमिता गांगुली और समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. लिसा व समूह ने मधुरम-मधुरम…प्रार्थना नृत्य, विशाल व समूह ने ओ-ओ जाने जाना…समूह नृत्य, स्वीटी कुमारी ने एकल नृत्य, अलका सोरेन व समूह ने असमिया नृत्य, ज्योति सोनी ने लावणी नृत्य और सन्नी व समूह ने नागपुरी नृत्य से लोगों का मन मोह लिया. वहीं आकाश कुमार ने बुद्ध का जीवन परिचय, सुनील कुमार यादव ने बौद्ध दर्शन, अर्जुन कुमार ने बौद्ध धर्म की लोकप्रियता और रिशु राज ने बौद्ध धर्म की प्रासंगिकता पर अपने-अपने विचार रखे.

    मंच संचालन प्रशिक्षु रिया, प्रीति कुमारी, मुकेश कुमार मंडल और निशा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर कॉलेज के संरक्षक विभावि सिंडिकेट के पूर्व सदस्य सांवरमल अग्रवाल, उज्ज्वल भारत ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अजय सिंह, मार्खम कॉलेज के प्राध्यापक डॉ गजेंद्र सिंह, रांची विवि के व्याख्याता जयप्रकाश, संत कोलंबा कॉलेज के प्राध्यापक डॉ राजकुमार चौबे, झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नवीन कुमार, ऑब्जर्वेशन होम के इंचार्ज जयप्रकाश यादव, कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ प्रमोद प्रसाद समेत सभी प्राध्यापक, शिक्षकेत्तरकर्मी और प्रशिक्षु मौजूद थे.

    ये भी पढ़िए….

    Jammu Kashmir: राजौरी में सेना के पांच जवान शहीद, मुठभेड़ जारी

    Post Views: 638
    Hazaribag गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleJammu Kashmir: राजौरी में सेना के पांच जवान शहीद, मुठभेड़ जारी
    Next Article देव परिवार और भंडारी परिवार का शानदार सौगात जल्द, महानगरों के तर्ज़ पर हजारीबाग में ‘द फ्लोरेस्टा बैंक्वेट्स’ की बुकिंग हुई शुरू
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    JAC 12th Result : झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी, विज्ञान में मुस्तफा, वाणिज्य में अजय व कृति और कला में छोटी कुमारी स्टेट टॉपर

    May 6, 2026

    हजारीबाग श्मशान काली मंदिर में मन रहा अंबुबाची महोत्सव, विशेष साधना पर्व जारी

    June 24, 2025

    हजारीबाग के लाल मनीष जायसवाल : एक साल का सांसद कार्यकाल : बेमिसाल

    June 23, 2025

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026

    Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल

    August 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.