Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    • गढ़वा में हाथियों के बाद बाघ की दहशत, जंगलों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार
    • 100 एकड़ वनभूमि में पेड़ों की कटाई की खबर के बाद वन विभाग का एक्शन, पुलिस बल के साथ पहुंची टीम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    Chhattisgarh

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    बांध के नीचे से लगातार निकल रहा पानी, 100 एकड़ फसल और नदी किनारे बसे 10-15 घरों पर मंडरा रहा संकट
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyAugust 22, 2026Updated:August 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। लगातार हो रही बारिश के बीच रामचन्द्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत नीलकंठपुर स्थित उबका बांध से पानी का रिसाव शुरू होने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बांध के निचले हिस्से से लगातार पानी बाहर निकल रहा है। बारिश का दौर जारी रहने के कारण ग्रामीणों को आशंका है कि यदि रिसाव बढ़ा तो बांध की संरचना पर दबाव बढ़ सकता है और स्थिति गंभीर हो सकती है।

    ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बांध की मरम्मत नहीं की गई तो करीब 100 एकड़ में लगी फसल को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा बांध के नीचे किनारे बसे करीब 10 से 15 घर भी संभावित खतरे की चपेट में आ सकते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बांध के नीचे से लगातार निकल रहा पानी

    उबका बांध का निर्माण वर्ष 2008 में कराया गया था। आसपास के किसानों के लिए यह बांध सिंचाई का महत्वपूर्ण स्रोत है और क्षेत्र की खेती काफी हद तक इसी जलस्रोत पर निर्भर है।

    ग्रामीणों के अनुसार, इस वर्ष बारिश के दौरान बांध के निचले हिस्से से पानी रिसना शुरू हुआ है। पानी लगातार बांध के नीचे से रास्ता बनाकर बाहर निकल रहा है। बारिश जारी रहने के कारण ग्रामीणों को डर है कि रिसाव और बढ़ सकता है।

    2017 में भी क्षतिग्रस्त हुआ था बांध

    ग्रामीणों के मुताबिक उबका बांध वर्ष 2017 में भी क्षतिग्रस्त हुआ था। उस समय इसकी जानकारी शासन-प्रशासन को दी गई थी, लेकिन तत्काल सहायता नहीं मिलने के बाद ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर वर्ष 2018 में इसकी मरम्मत कराई थी।

    ग्रामीणों का कहना है कि इस बार जिस स्थान से पानी का रिसाव हो रहा है, वह 2017 में क्षतिग्रस्त हुए हिस्से से कुछ आगे है। ऐसे में पुरानी घटना को याद कर ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

    शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी

    ग्रामीण सुरेंद्र यादव ने बताया कि बारिश शुरू होने के बाद से बांध के नीचे से लगातार पानी निकल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई तो बांध टूटने का खतरा पैदा हो सकता है।

    ग्रामीणों के मुताबिक बांध में रिसाव की जानकारी कलेक्टर और संबंधित विभागों को दी गई। शिकायत के बाद एसडीएम, तहसीलदार, वन विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बांध की स्थिति का निरीक्षण किया।

    ग्रामीणों का कहना है कि बांध टूटने की स्थिति में करीब 100 एकड़ फसल प्रभावित होने के साथ किनारे बसे घरों को खतरा है और जनहानि की भी संभावना है।

    किसानों के लिए महत्वपूर्ण है उबका बांध

    रामचन्द्रपुर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास ने कहा कि उबका बांध नीलकंठपुर और आसपास के किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। बांध के पानी से बड़ी संख्या में किसान अपनी खेती की सिंचाई करते हैं।

    उन्होंने कहा कि बांध में रिसाव की जानकारी प्रशासन और संबंधित विभागों को दी गई है। अब जरूरी है कि इसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसानों की फसल और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

    उन्होंने आरोप लगाया कि बांध की मरम्मत के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव से मदद मांगी गई थी, लेकिन फंड उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। ग्रामीणों ने जेसीबी लगाकर मरम्मत का प्रयास भी किया। इस दौरान सरपंच की ओर से दो हजार रुपये दिए जाने की बात कही गई है।

    पिछले साल बांध टूटने की घटना ने बढ़ाई चिंता

    ग्रामीण उबका बांध की मौजूदा स्थिति को लेकर इसलिए भी चिंतित हैं क्योंकि पिछले वर्ष बलरामपुर विकासखंड के ग्राम लुत्ती में 2 और 3 सितंबर की दरमियानी रात भारी बारिश के दौरान करीब 40 साल पुराना लुत्ती बांध टूट गया था।

    इस घटना में पानी में डूबने से कई लोगों की मौत हुई थी और बड़ी संख्या में मवेशी भी बह गए थे। यही वजह है कि ग्रामीण उबका बांध में हो रहे रिसाव को गंभीरता से लेने की मांग कर रहे हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि बांध में रिसाव अभी छोटा दिखाई दे रहा है, लेकिन लगातार बारिश के बीच इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। लोगों ने बांध की तकनीकी जांच कराने और जरूरत के मुताबिक तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

    फिलहाल ग्रामीणों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि बारिश और जलस्तर बढ़ने से पहले बांध को सुरक्षित करने के लिए कितनी जल्दी ठोस कदम उठाए जाते हैं।

    इसे भी पढ़ें……..

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    Post Views: 727
    Previous Articleरामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    Next Article एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026

    एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला

    September 9, 2026

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.