रामगढ़। जेएसएलपीएस (पलाश) की ओर से नन फार्म के अंतर्गत रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में सामूदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र में प्राकृतिक गुलाल बनाने के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित दीदियां होली त्योहार के लिए प्राकृतिक अबीर तथा गुलाल बनाएंगी। प्रशिक्षण में सभी प्रखंड से कुल 32 दीदियां उपस्थित हुई। रांची जिले के बुंडू प्रखंड से लीला देवी तथा संजू देवी की ओर से प्रशिक्षण दिया गया।
जुटाए जा रहे पलाश के फूल
प्राकृतिक गुलाल बनाने के लिए सूखे हुए पलाश के फूलों का प्रयोग किया जाएगा। इसमें हरा रंग बनाने के लिए सूखा हुआ पालक साग, गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर, पीला रंग बनाने के लिए हल्दी का प्रयोग किया जाएगा। आठ मार्च से जिला मुख्यालय तथा सभी प्रखंडों में प्राकृतिक अबीर तथा गुलाब का स्टॉल लगाया जाएगा।
ये भी पढ़िए………..