Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    👤
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»राज्य मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए विधायकों में मची होड़
    Jharkhand

    राज्य मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए विधायकों में मची होड़

    Ranchi: रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इसमें इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर मंगलवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की जबरदस्त जीत के बाद अब राज्य में एक बार फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है। हेमंत सोरेन 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में हेमंत सोरेन की नई कैबिनेट में जगह पाने के लिए विधायकों में होड़ सी मच गई है।

    बताया गया है कि हेमंत सोरेन की सरकार में इस बार पुराने फॉमूर्ले छह, चार और एक के आधार पर ही मंत्रिमंडल का गठन होगा। झामुमो से 6, कांग्रेस से 4 और राजद से एक मंत्री बनाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि नई सरकार की रूपरेखा पर हेमंत सोरेन की कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से बातचीत हुई है। इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को 34 सीटों पर जीत हासिल हुई है। कांग्रेस 16 सीटें जीतने में सफल रही है। आरजेडी के खाते में 4 सीटें गई, तो सीपीआईएमएल को भी दो सीटें मिली है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मंत्री पद को लेकर नव निर्वाचित जेएमएम विधायक मथुरा महतो ने भी अपनी दावेदारी जताई है। मथुरा महतो ने कहा कि इस बार मंत्री पद मिलना चाहिए। मंत्री पद देने का काम पार्टी नेतृत्व का है। पूर्व में मथुरा महतो कृषि और राजस्व मंत्री रह चुके हैं। पिछली हेमंत सरकार में मथुरा महतो विधानसभा में पार्टी के सचेतक थे। मथुरा महतो के अलावा अन्य विधायकों ने भी मंत्री बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। जानकारी के अनुसार, इस बार के कैबिनेट में पुराने चेहरों के साथ-साथ कुछ नए चेहरे भी दिख सकते हैं।

    मंत्री बनने की रेस में शामिल नेता

    झामुमो, कांग्रेस और राजद में नए और पुराने चेहरे भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। झामुमो से दीपक बिरूआ, हफीजुल हसन, रामदास सोरेन, मथुरा महतो, सुदिव्य सोनू, बंसत सोरेन मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। वहीं, झामुमो में संथाल से हेमलाल मुर्मू और लुईस मरांडी का नाम भी चर्चा में है जबकि कांग्रेस से डॉ रामेश्वर उरांव, अनूप सिंह, इरफान, दीपिका पांडेय सिंह, प्रदीप यादव, शिल्पी नेहा तिर्की, नमन विक्सल कोंगाड़ी, राजेश कच्छप का नाम मंत्री बनने की रेस में आगे है। इस बार राजद से सुरेश पासवान मंत्री बनेंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सुरेश पासवान के नाम की घोषणा भी कर दी है।

    इन नेताओं को शपथ ग्रहण में किया गया है आमंत्रित

    रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। इसमें इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर मंगलवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इसकी जानकारी हेमंत सोरेन ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ की तस्वीरें साझा करते हुए दी। इस पोस्ट में हेमंत ने लिखा है, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें 28 नवंबर को अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

    उधर, कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तीनों को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, फारूख अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला, दीपांकर भट्टाचार्य, पप्पू यादव सहित इंडी गठबंधन के कई नेताओं को भी न्योता दिया गया है।

    ये भी पढ़िए…………

    धनबाद में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने आए आईटीबीपी जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

    Post Views: 893
    Jharkhand Election
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleधनबाद में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने आए आईटीबीपी जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या
    Next Article लातेहार में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, दो नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026

    झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026

    इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.