Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल

    August 29, 2026

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    August 29, 2026

    जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल
    • चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    • जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें
    • नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया
    • सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू को पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी विदाई
    • अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल
    • नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच बड़ी राहत… 21 भारतीय समेत 123 लोगों को सेना ने बचाया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Uncategorized»चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    Uncategorized

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पूर्वी सिंहभूम। चर्चित युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के दौरान शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मामले में पूछताछ के लिए पुलिस की निगरानी में रखे गए सोनारी निवासी अशोक सिंह राघव की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

    बताया जा रहा है कि अशोक सिंह से पिछले चार दिनों से चांडिल थाना में पूछताछ की जा रही थी। शनिवार सुबह उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    अशोक सिंह की तबीयत बिगड़ते ही पुलिसकर्मी उसे तत्काल जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी जांच करने के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

    इसके बाद उसे टाटा मुख्य अस्पताल यानी टीएमएच ले जाया गया, जहां उसे क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

    पुलिस के अनुसार, निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के क्रम में पुलिस अशोक सिंह से लगातार पूछताछ कर रही थी। उसे चांडिल थाना में रखकर हत्याकांड से जुड़े कई बिंदुओं पर जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच यह चर्चा भी सामने आई है कि पूछताछ के दौरान उसके साथ कथित तौर पर सख्ती बरती गई थी और थर्ड डिग्री दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इस आरोप की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    अशोक सिंह को पुलिस ने किन परिस्थितियों में निगरानी में रखा था और उससे पूछताछ के दौरान क्या जानकारी सामने आई, इसे लेकर भी पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, थाना परिसर में पूछताछ के दौरान अचानक खून की उल्टियां होने की घटना ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है।

    अशोक सिंह को टीएमएच में भर्ती किए जाने के बाद अस्पताल में भी पुलिस की तैनाती की गई है। उसकी स्थिति फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में बताई जा रही है। उसकी तबीयत खराब होने के पीछे वास्तविक कारण क्या है, यह मेडिकल जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इधर, निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस पहले से ही कई संभावित पहलुओं को खंगाल रही है।

    हत्याकांड से जुड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ उनके आपराधिक संपर्क और घटना के संभावित कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। ऐसे समय में जांच के दायरे में आए एक संदिग्ध की पुलिस निगरानी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ना मामले में एक नया घटनाक्रम माना जा रहा है।

    फिलहाल पुलिस की ओर से पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारियों की चुप्पी के बीच अब सभी की नजर अशोक सिंह की मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस के आधिकारिक बयान पर है।

    इन्हीं के सामने आने के बाद यह साफ हो सकेगा कि उसकी तबीयत अचानक किस वजह से बिगड़ी और इस घटना का निखार सबलोक हत्याकांड की जांच पर क्या असर पड़ता है।

    इसे भी पढ़ें…….

    जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें

    Post Views: 138
    Previous Articleजेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें
    Next Article बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच बड़ी राहत… 21 भारतीय समेत 123 लोगों को सेना ने बचाया

    August 27, 2026

    28 अगस्त का इतिहास: जब भारतीयों ने खुद तैयार किया था आजाद भारत का संवैधानिक खाका

    August 27, 2026

    रामानुजगंज में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; 50 लाख से अधिक नुकसान का अनुमान

    August 4, 2026

    झोला छाप डॉक्टर ने महिला की ली जान, शव के साथ सड़क जाम

    August 31, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल

    August 29, 2026

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    August 29, 2026

    जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें

    August 28, 2026

    नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया

    August 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल
    • चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    • जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें
    • नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया
    • सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.