Browsing: Vijayadashami

रांची के मोरहाबादी मैदान में विजयादशमी पर भव्य रावण दहन हुआ। रावण का पुतला जलते ही जय श्रीराम के जयकारों से मैदान गूंज उठा। भव्य आतिशबाजी और लोगों की भारी भीड़ समारोह के मुख्य आकर्षण रहे।

रामानुजगंज में विजयादशमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भक्तिमय माहौल में किया गया। गुरुवार देर शाम से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला रात तक चलता रहा। नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों से श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ प्रतिमाओं को लेकर शिव मंदिर घाट स्थित कन्हर नदी पहुंचे, जहां विधि-विधान से विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को विदाई देते हुए अगले वर्ष फिर आगमन की कामना की। विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे।