Browsing: Tourist Spot Chhattisgarh

बलरामपुर जिले के चर्चित पर्यटन स्थल रामानुजगंज की वन वाटिका में करीब दो महीने बाद एक बार फिर बोटिंग शुरू हो गई है। बारिश के दौरान बांध में जलस्तर बढ़ने के कारण वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर नौका विहार बंद करा दिया था। अब पानी कम होने के बाद शनिवार से पर्यटक फिर बोटिंग का आनंद ले सकेंगे। यहां छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश से भी पर्यटक पहुंचते हैं। खास बात यह है कि बोटिंग का संचालन महिला समूह कर रहा है, जिससे स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।