Browsing: Self Help Groups

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर बलरामपुर के हाई स्कूल मैदान में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर सजे समारोह में सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, हितग्राहियों को सहायता वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कलेक्टर ने जिले में स्थापित हो रहे एआई डेटा एनोटेशन सेंटर और महिला स्व-सहायता समूहों की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं, पहाड़ी कोरवा कलाकारों के लोकनृत्य से लेकर बनारस के अक्षत कलेक्टिव की संगीत प्रस्तुति तक ने दर्शकों का मन मोह लिया।