Browsing: School Holiday

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार, 26 सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।