Browsing: Road Accident In Charhi

झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही एनएच पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों से जा टकराया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात बाधित रहा।