Browsing: Religious Places Chhattisgarh Viral Slug: PAHADI-WALI-MAI-RAMANUJGUNJ-MALKETU-PARVAT-NAVRATRI

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी मालकेतु पर्वत पर विराजमान पहाड़ी वाली माई का मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। नवरात्र में छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, उत्तरप्रदेश और बिहार से भी भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि माता के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है। मंदिर तक पहुंचने के लिए 296 सीढ़ियां और सीसी सड़क बनाई गई है।