Browsing: Religious Festival

रामानुजगंज में कार्तिक पूर्णिमा पर कन्हर नदी में स्नान के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। स्नान के बाद लोगों ने राम मंदिर सहित नगर के अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की और सत्यनारायण भगवान की कथा सुनी। शाम को दीप जलाकर देव दीपावली मनाई जाएगी।