Browsing: Ranchi Police

रांची में नवजात बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर एक महिला अपने अन्य बच्चों के साथ एसएसपी आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला का आरोप है कि उसका पति नवजात बच्चे का कथित तौर पर सौदा कर चुका है। बच्चे की पहचान को लेकर डीएनए जांच कराई गई है, लेकिन रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इससे परेशान महिला ने रविवार को मोरहाबादी स्थित एसएसपी आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर समझाया।

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऑटो चालक को एयर गन के साथ हिरासत में लिया है। आरोपित की पहचान गुड्डू उर्फ रवि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पलामू के पांकी का रहने वाला है। पुलिस को आशंका है कि एयर गन का इस्तेमाल यात्रियों को डराकर लूटपाट करने में किया जा सकता था। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सोमवार देर रात व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। शहर के 15 से अधिक प्रमुख स्थानों पर वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और सार्वजनिक स्थलों की जांच की गई। वहीं यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाकर नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।

रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुती कमेटी (टीएसपीसी) के एरिया कमांडर मुनेश्वर गंझू उर्फ विक्रम ने रांची पुलिस के…

रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। सहायक पुलिसकर्मी विभिन्न मांगों को लेकर…