Browsing: Panchayat Protest

पंचायत जनप्रतिनिधियों ने मानदेय बढ़ाने और सुरक्षा की व्यवस्था करने को लेकर सरकार के सामने मांगें रखी हैं। संघ के प्रदेश संयोजक अनिल कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने अपर कलेक्टर अनिल सिदार को ज्ञापन सौंपा। संघ ने पंचों के लिए 300 रुपये और सरपंचों के लिए 1000 रुपये प्रतिदिन मानदेय की मांग की है। इसके अलावा प्रत्येक पंचायत प्रतिनिधि को 10 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा, पंचायतों को 50 लाख रुपये तक के निर्माण कार्य सौंपने और हर ग्राम पंचायत को एक करोड़ रुपये का विकास बजट देने की मांग की गई है। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी गई है।