Browsing: One Died

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में सोमवार को चुरैला नाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकें आग की चपेट में आ गईं। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बलरामपुर जिले के भेलाई स्थित स्टोन क्रशर प्लांट में काम के दौरान हुए हादसे में एक 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। सफाई कार्य के दौरान उस पर भारी लोहे की जाली गिर गई थी। घटना के बाद श्रमिकों ने प्लांट में सुरक्षा इंतजामों की कमी और जोखिम भरे काम कराने के आरोप लगाए हैं।