Browsing: Murder Case Chhattisgarh

बलरामपुर जिले के त्रिकुण्डा थाना क्षेत्र के पलगी गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर की रात शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान राजपति कुम्हरिया ने कथित तौर पर लोहे के किलोबाट से पति प्रभात कुम्हरिया के सिर पर वार कर दिया था। अगले दिन सुबह पति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।