Browsing: Hindu Festival

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार शाम कन्हर नदी तट पर छठ व्रतियों ने अपनी-अपनी वेदी के पास पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी घर लौट गईं, जहां खरना का प्रसाद तैयार किया जाएगा। खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू होगा, जो सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूरा होगा।

वट सावित्री व्रत और शनि अमावस्या पर प्रयागराज से हरिद्वार तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने बरगद की पूजा कर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।