Browsing: Government Land Encroachment

सरगुजा जिले के मैनपाट में करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में कथित हेराफेरी कर उसे निजी नाम पर दर्ज कराने और बेचने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित आजाद इराकी को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की टीम ने उसे बलरामपुर जिले के कुसमी स्थित उसके ससुराल से पकड़ा। मामला केसरा गांव की 3.46 हेक्टेयर शासकीय भूमि से जुड़ा है। इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है।