Browsing: Government Employees Protest

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर बलरामपुर में राज्योत्सव का आयोजन हो रहा था, वहीं राजस्व पटवारी संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। पटवारियों ने निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर शासन की कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया। जिले के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस जारी किए गए हैं और कई कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई भी हुई है। इसके बावजूद संघ ने मांगें पूरी होने और निलंबित पटवारियों की बहाली तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। हड़ताल के कारण धान गिरदावरी और डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम भी प्रभावित हो रहा है।