Browsing: Giridih

झारखंड के गिरिडीह में दो दिनों से लापता 11वीं की छात्रा पायल कुमारी का शव उसरी नदी किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ट्यूशन और सिलाई प्रशिक्षण के लिए घर से निकली छात्रा का मोबाइल अचानक बंद हो गया था। पुलिस अब हत्या, हादसा और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।