Browsing: Farmers Welfare Scheme

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की अंतर राशि देने के निर्णय की जानकारी वन विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने दी। सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि इस सहायता से किसानों को खेती-किसानी के खर्चों में मदद मिलेगी। उन्होंने योजना को किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए किसानों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।