Browsing: Education News Chhattisgarh

रामानुजगंज के शासकीय लरंग साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 2 करोड़ 91 लाख 22 हजार रुपये की लागत से अतिरिक्त भवन का निर्माण होगा। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। वर्ष 1987 से संचालित इस महाविद्यालय में करीब 1,600 नियमित और 900 स्वाध्यायी सहित लगभग 2,500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नए भवन से कक्षाओं के संचालन और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी।