Browsing: Durga Idol Making

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का एक परिवार करीब पांच दशक से रामानुजगंज में मां दुर्गा की प्रतिमाएं बना रहा है। पिता काशीनाथ सूत्रधार ने इस परंपरा की शुरुआत की थी, जिसे अब 64 वर्षीय दुर्गा दास सूत्रधार और उनके बेटे आगे बढ़ा रहे हैं। हर साल नवरात्र से एक महीने पहले पूरा परिवार रामानुजगंज पहुंचता है और दो से तीन पूजा पंडालों के लिए आकर्षक प्रतिमाएं तैयार करता है।