Browsing: Chando Police Station

बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र में गोवर्धन पूजा की रात हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ममेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद से मदन नगेशिया महिला से रंजिश रखता था। आरोप है कि उसने हंडिया पीने के बाद पलंगी नगेशिया को जंगल ले जाकर पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।