Browsing: Bhagwat Kashyap

छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पटवारियों ने हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री निवास में हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पटवारियों पर हड़ताल अवधि में की गई कार्रवाई निरस्त कराने के लिए कलेक्टरों को निर्देश देने और वेतन विसंगति व पदोन्नति के मामलों में तत्काल कमेटी गठित करने का भरोसा दिया। शासन की पहल के बाद राजस्व पटवारी संघ ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है।