Browsing: Balrampur Politics

बलरामपुर में गुरुवार को भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ रैली और पदयात्रा निकालकर कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री नेताम ने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा को लेकर सवाल उठाए और विपक्ष पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाई स्कूल मैदान से अटल चौक तक पदयात्रा निकाली।