हजारीबाग। 55वें सीनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए हजारीबाग के समीर कुमार अम्बष्टा का चयन रेफरी के तौर पर किया गया। यह प्रतियोगिता 20 नवंबर से 24 नवंबर तक महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में आयोजित की जा जाएगी। यह पहला अवसर है कि हजारीबाग से किसी खो-खो रेफरी का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। हजारीबाग जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सचिव भैया मुरारी सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशोर सावंत बहादुर राम और अन्य सदस्यों ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए समीर कुमार अम्बष्टा को बधाई और शुभकामनाएं दीं। समीर कुमार अम्बष्टा 2019 में राष्ट्रीय रेफरी बने थे। उसके बाद उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया और अब राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया है।
Trending
- झारखंड के 19 जिलों में सामान्य से अधिक और पांच जिलों में कम हुई बारिश
- इतिहास के पन्नों में 01 जुलाईः जीएसटी…भारतीय कर प्रणाली में सुधार का क्रांतिकारी कदम
- बलरामपुर : तेंदुए की फुटप्रिंट दिखने से ग्रामीणों में दहशत, मूवमेंट ट्रैक कर रही वन विभाग की टीम
- ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल
- इतिहास के पन्नों में 29 जूनः महान बल्लेबाज सचिन ने 18 साल पहले हासिल की थी बड़ी उपलब्धि
- अनुशासन एवं समग्र विकास से जिम्मेदार नागरिक बने कैडेट्स : कर्नल एंटनी हेनरी सेल्वम
- विभावि के यूसेट से दो विद्यार्थियों का नामी कंपनी में प्लेसमेंट
- मनीष जायसवाल की अनूठी पहल :29 जून से, ‘सांसद तीर्थ दर्शन-2025’ शुरू, 180 तीर्थयात्री होंगे चार धाम के लिए होंगे रवाना