Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»आरजी कर कांड : आज संजय रॉय पर आएगा फैसला, सजा-ए-मौत या उम्रकैद
    Chhattisgarh

    आरजी कर कांड : आज संजय रॉय पर आएगा फैसला, सजा-ए-मौत या उम्रकैद

    Kolkata: कोलकाता मेडिकल कॉलेज की सीनियर डॉक्टर स्नेहा हजारा ने कहा, “यदि अदालत संजय को दोषी मानती है, तो उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए। लेकिन जांच में कई सवाल अनुत्तरित हैं। हम सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं हैं।”
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपित संजय रॉय को दोषी करार दिया गया है। सियालदह अदालत ने शनिवार को उसे दोषी करार दिया। अब आज यानी सोमवार को उसकी सजा का ऐलान होगा। अदालत ने साफ किया है कि दोषी को अधिकतम सजा, यानी मौत की सजा, भी दी जा सकती है।

    इस मामले ने न केवल कोलकाता बल्कि पूरे राज्य के चिकित्सक समाज को झकझोर कर रख दिया। इस घटना के बाद राज्यभर में जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया, धरना दिया, और यहां तक कि कोलकाता के धर्मतला में 17 दिनों तक अनशन भी किया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    हालांकि दोषी संजय रॉय को कड़ी सजा देने की मांग ज्यादातर डॉक्टर कर रहे हैं, लेकिन कुछ डॉक्टर सजा-ए-मौत के बजाय उम्रकैद के पक्ष में हैं।

    जूनियर डॉक्टरों ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अनिकेत महतो ने कहा कि हम दोषी को अधिकतम सजा चाहते हैं, लेकिन सवाल यह है कि इस जघन्य अपराध में और कौन शामिल था? केवल संजय को दोषी मानकर मामला खत्म नहीं किया जा सकता।

    कोलकाता मेडिकल कॉलेज की सीनियर डॉक्टर स्नेहा हजारा ने कहा, “यदि अदालत संजय को दोषी मानती है, तो उसे फांसी की सजा दी जानी चाहिए। लेकिन जांच में कई सवाल अनुत्तरित हैं। हम सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं हैं।”

    एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टर अर्णब मुखर्जी ने कहा कि मैं अदालत के फैसले का सम्मान करता हूं। अगर दोषी को फांसी दी जाती है, तो मैं इसे स्वीकार करूंगा। लेकिन अन्य दोषियों को भी सामने लाया जाना चाहिए।

    हालांकि, नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पुलस्त्य आचार्य ने सजा-ए-मौत के खिलाफ अपनी राय दी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि दोषी को उम्रकैद की सजा मिलनी चाहिए। फांसी से समस्या का समाधान नहीं होता।”

    धर्मतला में अनशन करने वाली डॉक्टर आलोलिका घोड़ुई ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वह 40 घंटे से लगातार ड्यूटी कर रही हैं।

    यह मामला नौ अगस्त 2024 की सुबह का है, जब दोषी संजय रॉय आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में दाखिल हुआ और महिला डॉक्टर पर हमला किया। उसने गला दबाकर डॉक्टर की हत्या कर दी। अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 64, 66 और 103(1) के तहत संजय को दोषी पाया है। अब सोमवार को सियालदह अदालत में सजा का ऐलान किया जाएगा।

    ये भी पढ़िए……….

    अभिनेता सैफ अली पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने ठाणे से संदिग्ध को किया गिरफ्तार

    Post Views: 556
    Kolkata Rape Case Kolkata RG Medical College Case Rape Case
    Previous Articleअभिनेता सैफ अली पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने ठाणे से संदिग्ध को किया गिरफ्तार
    Next Article दुर्घटना में तीन की मौत, मृतकों की हुई पहचान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.