Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    • कोयला परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग: जानिए कैसे अपराधियों ने दो हाइवा वाहनों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी
    • NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए क्यों छोड़ा पद, छात्रों के आंदोलन के बाद लिया बड़ा फैसला
    • ऑफबीट इंपैक्ट: 41 प्रकरण, 98,600 रुपये का चालान… खबर के बाद रामानुजगंज में भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»Ramanujganj: आंधी-तूफान के बाद बिजली-पानी की गंभीर संकट उत्पन्न, नगरवासी हलकान
    State

    Ramanujganj: आंधी-तूफान के बाद बिजली-पानी की गंभीर संकट उत्पन्न, नगरवासी हलकान

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 8, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रामानुजगंज, अनिल गुप्ता। आंधी तूफान के बाद नगर में आई तबाही के मंजर के आज तीसरे दिन भी नगर में बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी। वहीं आज भी सड़कों पर पड़े पेड़ों के हटाने का काम जारी रहा। इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कलेक्टर एस. एक्का से बात कर संसाधन एवं मैन पावर बढ़ाकर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने का अनुरोध किया। विद्युत विभाग के द्वारा शुक्रवार की शाम तक विद्युत व्यवस्था पूर्णतः बहाल कर लेने का दावा किया। विद्युत विभाग ने बताया कि गिरे 22 पोलो में से 13 पोलो को 36 कर्मचारियों की मदद से खड़ा कर दिया गया है। विधायक बृहस्पत सिंह ने आंधी तूफान के बाद हुई क्षति का जायजा लेने निकले। उन्होंने क्षति आकलन कर मुआवजा प्रकरण बनाकर जल्द राहत दिए जाने के लिए कलेक्टर से चर्चा की।

    बिजली के कारण उत्पन्न हुई पेयजल समस्या

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    गौरतलब है कि आंधी तूफान का आज तीसरे दिन भी नगर में भीषण गर्मी के बीच वार्ड क्रमांक 1,2,3,4,5,6 एवं 7 सहित अन्य वार्डों में विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। वहीं बिजली गुल होने के कारण पेयजल की भीषण समस्या खड़ी हो रही है। नगर के अधिकांश व्यक्तिगत बोरिंग में हैंडपंप नहीं लगाए हैं जिस कारण एक बाल्टी पानी भी उपयोग में नहीं ले पा रहे है। 

    तूफान के कारण नगर में 22 बिजली के खंभे हुए क्षतिग्रस्त

    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के एई आशुतोष कुजूर ने बताया कि थाना रोड़ आगे 3 पोल एवं थाना रोड़ के पीछे 2 पोल गिरे थे, जेल रोड 7 पोल, साईं मंदिर रोड में 5 पोल, वाड्रफनगर रोड में 4 स्थानों पर एलटी तार टूटा था, वार्ड क्रमांक 4 में 11 केवी का तार टूटा था, वार्ड 5 में 3 पोल, हॉस्पिटल में 5 स्थानों पर 11 केवी का तार टूटा है। नगर में कुल 22 पोल टूट गए थे। जिनमें से 13 पोल को खड़ा कर लिया गया है। वहीं शुक्रवार की शाम तक सभी पोल को खड़ा कर विद्युत व्यवस्था सामान्य कर दिया जाएगा। नगर पंचायत सीएमओ सुमित मेहता सहित पूरा नगर पंचायत अमला भी नगर में आए आंधी-तूफान के बाद स्थिति को सामान्य करने में लगा हुआ है।

    नगर के सभी जेनरेटर बुक

    नगर में आज तीसरे दिन भी विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं होने के कारण नगर में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। कई घरों में बोरिंग है परंतु बिजली गुल रहने के कारण सभी व्यवस्था ठप हो गई है। नगर के सभी जरनेटर बुक हो गए हैं यहां तक कि लोग झारखंड से भी जरनेटर बुलाकर काम चला रहे हैं।

    क्षति का आकलन कर मुआवजा प्रकरण बनाने के लिए विधायक ने दिया निर्देश

    आंधी तूफान से जिस प्रकार नगर में भारी क्षति हुई है। इसे देखते हुए विधायक बृहस्पति सिंह ने विभिन्न वार्डों का दौरा किया। वहीं कलेक्टर से चर्चा कर क्षति का आकलन कर जल्द मुआवजा प्रकरण बनाकर लोगों को राहत दिए जाने की बात कही। विधायक ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को नगर में जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सामान्य करने के निर्देश दिए।

    न रात को आती है नींद, न दिन को चैन, गर्मी से लोग हो रहे बेहाल

    इस भीषण गर्मी में नगर में विद्युत व्यवस्था बाधित रहने के कारण नगरवासी हलकान है। बिजली नहीं रहने के कारण पंखा और कूलर लोगों के बंद पड़े है। स्थिति ऐसी हो गई है कि लोग रात जाग कर गुजार रहे है। बिजली पानी के कारण लोगों की सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

    Post Views: 344
    Ramanujganj News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleRamanujganj: तेज आंधी तुफान के साथ झमाझम बारिश, उजड़े दुकानों के छप्पर
    Next Article Balrampur: अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेम प्रसंग में युवक ने पत्थर से कुचल कर बेरहमी से की थी हत्या
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    शादी के कुछ दिन बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला : पिपरौल में नवविवाहित युवक की मौत से परिवार सदमे में

    May 9, 2026

    जंगल में पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, गुमशुदगी के अगले दिन मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    Update : छात्रा से छेड़छाड़ के दोषी कॉलेज के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य को एक साल की सजा, अदालत का सख्त फैसला

    February 3, 2026

    झारखंड के सबसे बड़े नशीले इंजेक्शन सप्लायर रंजीत विश्वकर्मा समेत 3 आरोपित गिरफ्तार

    February 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज

    July 28, 2026

    आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख

    July 28, 2026

    Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 28, 2026

    इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल

    July 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: जानिए किन 25 ठिकानों पर पड़ी छापेमारी, अवैध कोयला कारोबार की जांच तेज
    • आधी रात किराना दुकान में भड़की भीषण आग, जानिए कैसे लाखों का सामान मिनटों में जलकर हुआ राख
    • Rashifal 28 July 2026 : जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी
    • इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई: जानिए भारत में पहली बार कब और कैसे पहचान के लिए हुआ फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल
    • छात्र आंदोलन के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार: जानिए किन आरोपों में भेजे गए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.