जामताड़ा (संजय कुमार मंडल)। जामताड़ा में दुमका सांसद सुनील सोरेन ने आगामी 26 नवंबर से हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के जामताड़ा में ठहराव की घोषणा की। इस अवसर पर सोरेन ने कहा कि यह मांग जामताड़ा की जनता की पुरानी मांग रही है। मुझे इस ठहराव की घोषणा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है और मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करता हुँ। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व में भी कई ट्रेनों का ठहराव यहां कराया गया है और भविष्य में और भी कई ट्रेनों का ठहराव होगा। इस अवसर पर विशिष्ट भाजपा नेता सह पुर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राय, जामताडा बीडीओ जहुर आलम, दुमका के वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह, चंडी चरण दे, मोहन शर्मा, गणेश पासवान, मितेश शाह, कमलेश मंडल, राजेश यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- रामानुजगंज डकैती कांड में पांच आरोपितों को आजीवन कारावास, सत्र न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला
- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 14.55 प्रतिशत मतदान
- मृतक उमेश सिंह बादी गैंग का सक्रिय सदस्य, कई जिलों में चोरी-डकैती के दर्जनों मामलों में रहा शामिल
- सिनेमा ने खो दिया अपना ही-मैन, धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन
- Big Breaking : लाल किला के पास कार में धमाका, प्रधानमंत्री ने ली स्थिति की जानकारी, गृह मंत्री अमित शाह लगातार एजेंसियों के संपर्क में
- झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
- कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की का बड़ा हमला, बोले- बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस को हराने भाजपा से की थी डील
- विजयनगर में विराट गोवर्धन पूजा, खौलते दूध से स्नान का अद्भुत दृश्य, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम हुए शामिल

