बलरामपुर, विष्णु पाण्डेय। शनिवार शाम को भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बलरामपुर जिले के तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष कैंडिडेट्स की सूची जारी की है। इसके साथ ही बलरामपुर और रामानुजगंज नगर पालिका के पार्षद प्रत्याशियों की भी सूची जारी की गई है, अब जानिए पार्टी ने किस वार्ड के लिए किस नेता को दिया मौका…..
बलरामपुर नगर पालिका के उम्मीदवारों की सूची
वार्ड 1 से सेवक राम, वार्ड 2 से दुर्गावती टोप्पो, वार्ड 3 से संदीप एक्का, वार्ड 4 से दिलीप सोनी, वार्ड 5 से मंजू तिर्की, वार्ड 6 से लक्ष्मी गुप्ता, वार्ड 7 से अनामिका गुप्ता, वार्ड 8 से योगेश गुप्ता, वार्ड 9 से शिवराम, वार्ड 10 से प्रवीण गुप्ता (बाबू), वार्ड 11 से सहारना खातून, वार्ड 12 से बिहारी पाल, वार्ड 13 से सरोज लकड़ा, वार्ड 14 से गौतम सिंह, वार्ड 15 से राकेश सिंह को पार्टी ने मौका दिया है।
रामानुजगंज नगर पालिका के उम्मीदवारों की सूची
वार्ड 1 से सुमित गुप्ता, वार्ड 2 से सुरेश दास पुरी, वार्ड 3 से अमित सिंह, वार्ड 4 से ललिता कश्यप, वार्ड 5 से विजय रावत, वार्ड 6 से अनूप कश्यप, वार्ड 7 से अर्जुन दास, वार्ड 8 से शर्मिला गुप्ता, वार्ड 9 से रमेश गुप्ता, वार्ड 10 से पवन गुप्ता, वार्ड 11 से मनीषी गुप्ता, वार्ड 12 से शीला जायसवाल, वार्ड 13 से मनिता शर्मा, वार्ड 14 से ऊषा गुप्ता, वार्ड 15 से सिद्धांत यादव को पार्टी ने टिकट दिया है।
नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राजनीतिक गलियारों में गतिविधियां तेज हो गई है। भाजपा के साथ ही कांग्रेस के नेता लगातार कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर रायशुमारी कर रहे है। इधर, चुनाव में टिकट चाहने वाले नेता और कार्यकर्ता भी जोड़तोड़ के साथ ही संगठन के बड़े नेताओं तक एप्रोच लगाते रहे।
जिले के तीन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची : कुसमी नगर पंचायत से रोशन एक्का, राजपुर नगर पंचायत से धरम सिंह और वाड्रफनगर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए मान सिंह को भाजपा ने मौका दिया है।
भाजपा ने बढ़ाई सरगर्मी
जहां एक तरफ भाजपा ने जिले के दोनों नगर पालिकाओं के वार्ड पार्षद और तीन नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता अभी रायशुमारी ही कर रहे है, जिसके चलते संभावित उम्मीदवारों की चिंता बढ़ गई है।
ये भी पढ़िए……….
झारखंड को निर्वाचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का नेशनल अवार्ड मिला