Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    • विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में; 500 से अधिक छात्र भी पकड़े गए
    • विधानसभा घेराव से पहले रांची में छात्रों का महाजुटान, 50 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का दावा
    • इतिहास के पन्नों में 10 अगस्त : जिसने तिरंगे को गीत में पिरोया, आज ही के दिन विदा हुए श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»National»इतिहास के पन्नों में 29 जूनः महान बल्लेबाज सचिन ने 18 साल पहले हासिल की थी बड़ी उपलब्धि
    National

    इतिहास के पन्नों में 29 जूनः महान बल्लेबाज सचिन ने 18 साल पहले हासिल की थी बड़ी उपलब्धि

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं। इनमें से एक रिकॉर्ड उन्होंने आज (29 जून) ही के दिन बनाया था। सचिन ने करीब 18 साल पहले 2007 में आज के दिन अपने वनडे करियर में 15 हजार रन पूरे किए थे। इसी के साथ वह इस आकड़े को छूने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने और आज भी इस मुकाम पर पहुंचने वाले वह दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज इस आकड़े तक अभी तक नहीं पहुंच पाया है। सचिन ने ये मुकाम बेलफास्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 93 रन की पारी खेलते हुए हासिल किया था।

    मास्टर ब्लास्टर के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर श्रीलंका के कुमार संगकारा 14,234 रन के साथ हैं। उनके बाद भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली 14,181 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। संगकारा क्रिकेट से बहुत पहले संन्यास ले चुके हैं और विराट कोहली अभी वनडे फार्मेट खेल रहे हैं। ऐसे में विराट इस आकड़े तक पहुंच सकते हैं। हालांकि सचिन आगे चलकर 18 हजार वनडे रन बनाने वाले दुनिया के अकेले क्रिकेटर भी बने। उनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने वनडे करियर में 463 मैचों में 18426 रन बनाए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में 200 टेस्ट, 463 वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 51 शतक और 68 अर्धशतकों के साथ 15921 रन, वनडे में 49 शतकों और 96 अर्धशतकों की मदद से 18426 रन और टी20 में 10 रन बनाए। आज भी उनके कई रिकॉर्ड्स हैं जो किसी बल्लेबाज के लिए तोड़ना आसान नहीं होगा।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1613 : शेक्सिपयर का लंदन स्थित ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त।

    1888 : शास्त्रीय संगीत की पहली (ज्ञात) रिकॉर्डिंग की गई।

    1913 : यूनान, सर्बिया मोंटे नेग्रो, रोमानिया और उस्मानी शासन के साथ बुल्गारिया का युद्ध शुरू हुआ, जो दूसरे बाल्कन युद्ध के नाम से जाना जाता है।

    1932 : सोवियत संघ और चीन ने अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।

    1997 : विश्वनाथन आनंद ने जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट चैस क्लासिक टूर्नामेंट जीता।

    2000: सिएरा लियोन में रिवॉल्यूशनरी युनाइटेड फ्रंट के विद्रोहियों ने बंधक बनाए गए 21 भारतीय शांति सैनिकों को रिहा किया।

    2004ः पूर्वी एशिया सम्मेलन (जकार्ता) में आसियान को प्रमुख ताकत बनाने पर सहमति।

    2005: भारत और अमेरिका में समग्र 10 वर्षीय समझौता।

    2007 : सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए।

    2011: एक अध्ययन में कहा गया दुनिया के प्रमुख विकसित एवं विकासशील देशों में भारतीय महिलाएं सर्वाधिक तनाव में रहती हैं।

    2014 – साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।

    जन्म

    1893: पीसी महालनोबिस- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद।

    निधन

    1961: सरदार बलदेव सिंह- भारत के प्रथम रक्षामंत्री।

    1988: गवरी देवी- राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।

    2016: केजी सुब्रह्मण्यम- भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार।

    2020: कार्ल रेनर- अमेरिकी अभिनेता, निर्माता और निर्देशक।

    महत्वपूर्ण दिवस

    राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस।

    Post Views: 524
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleअनुशासन एवं समग्र विकास से जिम्मेदार नागरिक बने कैडेट्स : कर्नल एंटनी हेनरी सेल्वम
    Next Article ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 50 से अधिक घायल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026

    निर्णायक बढ़त के बाद प्रशांत किशोर बोले- यह मेरी नहीं, बांकीपुर की जनता की जीत; बिहार की राजनीति को नई दिशा देने का जनादेश

    August 3, 2026

    शनैः-शनैः जीत की ओर बढ़ रहे प्रशांत किशोर, 20वें चरण में 11,621 वोटों की बढ़त

    August 3, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, 15वें चरण के बाद 8,202 वोट से आगे

    August 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम

    August 10, 2026

    एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा

    August 10, 2026

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार

    August 10, 2026

    विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र

    August 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, लंबी पूछताछ के बाद सीआईडी ने उठाया बड़ा कदम
    • एम्बुलेंस से अचानक पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाया… विधानसभा घेराव में दिखा अलग नजारा
    • वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार
    • विधानसभा घेराव में ‘पुष्पा भाऊ’ का अंदाज, बोले- झुकेगा नहीं झारखंड का छात्र
    • विधानसभा घेराव में बवाल, बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र; वाटर कैनन और लाठीचार्ज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.