Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Jharkhand : नियोजन नीति पर विधानसभा में भाजपा ने किया हंगामा, कहा- 60:40 नाय चलतो
    State

    Jharkhand : नियोजन नीति पर विधानसभा में भाजपा ने किया हंगामा, कहा- 60:40 नाय चलतो

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 13, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची, ऑफबीट संवाददाता : होली के बाद शुरू हुआ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र कार्यवाही शुरू होने से दिन की समाप्ति तक नियोजन नीति और रोजगार को लेकर गरम होता रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा के विधायकों ने सदन की सीढ़ियों पर नियोजन नीति को लेकर हंगामा किया। विधायकों ने 60:40 नाय चलतो के नारे लगाए। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को असंवेदनशील बताते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। दिन के 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों ने नियोजन नीति को लेकर फिर हंगामा शुरू कर दिया। विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सरकार की नियोजन नीति रद्द होने के बाद उसे सदन पटल पर लाना था। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। यह सदन की अवमानना है। प्रश्नकाल के दौरान जेएमएम विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी नियोजन नीति को सदन में नहीं लाने पर आपत्ति जताते हुए इसे अमर्यादित व्यवहार बताया। वहीं आजसू विधायक सुदेश महतो ने पूछा कि नयी नियोजन नीति क्या है? सरकार स्पष्ट करे और यह भी बताए कि किन परिस्थितियों में नियोजन नीति बदला गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही 12.30 बजे तक के लिए स्थगित की गयी।

    मुख्यमंत्री से गतिरोध दूर कराने की रखी बात
    जब फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई तब विधायक सीपी सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष से नियोजन नीति पर सदन में चल रहे गतिरोध को मुख्यमंत्री से भाषण दिला कर दूर करने की बात कही। इस बीच महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने गर्मी में पेयजल की समस्या को दूर करने की सरकार की क्या व्यवस्था है, इसपर सवाल पूछे। जिसका जवाब देते हुए पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सरकार इसके लिए कृत संकल्पित है। हमारे पास पर्याप्त चापाकल हैं। इनकी संख्या देश के मानक से अधिक है। वहीं विधायक अमित मंडल ने बजट भाषण पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार जिस साल को नियुक्ति का वर्ष कह रही थी, वह हवा हो गई। अब इस साल को योजना कृयान्वयन का वर्ष कह रही है। अब यह भी हवा ही हो जाएगा। इसके सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    नियोजन नीति में हम युवाओं के साथ: सुदिव्य कुमार
    गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने नियोजन नीति पर अपनी बात रखते हुए कहा कि नियोजन नीति में हम युवाओं के साथ हैं। हमने 73 फीसदी युवाओं की राय को माना। अगर हमारी मंशा नौकरी नहीं देने की होती तो हम फिर कोर्ट की शरण में जाते। लेकिन ऐसा हमने नहीं किया। विपक्ष पर गहरा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष नियोजन नीति पर ट्वीटर स्ट्रोम चलवाती है। 60:40 नाय चलतो टैग के साथ चार लाख ट्वीट होने का दावा करती है। लेकिन इस ट्वीटर अभियान की हकीकत यह है कि 4 फीसदी ट्वीट ही झारखंड से हुए बाकि 96 फीसदी ट्वीट पैसे देकर दिल्ली, भोपाल, नागपुर जैसे शहरों से कराए गए। इस ट्वीटर अभियान को चलाने में भानु प्रताप शाही, अमर बाउरी और भानु प्रताप शाही के करीबी कोचिंग वाले हैं। इन्होंने खोरठा में ट्वीटर अभियान चलाया, लेकिन ये वो लोग हैं जिन्होंने विधानसभा में शपथ हिंदी में ली थी। उन्होंने इस बात जोर देते हुए कहा कि खतियान आधारित नियोजन नीति के लिए जेएमएम संघर्ष करने को तैयार है।

    सरकारी स्कूलों को खिचड़ी स्कूल से जाना जाता है: सुदेश महतो
    विधायक सुदेश महतो ने कहा कि नौकरी की बात छोड़िए इस सरकार ने शिक्षा की नींव ही बिगाड़ रखी है। स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। सरकारी स्कूलों को खिचड़ी स्कूल से जाना जाता है। यहां से पढ़ कर निकले बच्चे किसी तरह ग्रेजुएशन कर भी लें तो उन्हें सरकार नौकरी नहीं दे पाती। ये युवा लौट कर घर जाते हैं तो उनसे खेती का काम नहीं हो पाएगा। यहां उनकी डिग्री आड़े हाथों आएगी। विधायक विनोद सिंह ने भी कहा कि सरकार जिस बजट भाषण से अपना पीठ थपथपा रही है, उसमें नियोजन की बात है ही नहीं।

    ये भी पढ़िए….

    वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत, जून में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला

    Post Views: 742
    Niyojan niti
    Previous Articleवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा भारत, जून में ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला
    Next Article Koderma : 10वीं-12वीं परीक्षा को लेकर केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ‘देश की स्थिति और भयानक होगी’ : कस्टम ड्यूटी बढ़ाने पर कांग्रेस नेता की चेतावनी, साधा सरकार पर निशाना

    May 13, 2026

    ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बावजूद राहुल गांधी के खाते में 99 हार, ‘शतक’ से महज एक कदम दूर

    May 4, 2026

    राज्यसभा का सियासी गणित, ‘आप’ के 7 पूर्व नेता आधिकारिक तौर पर हुए भाजपा सांसद

    April 27, 2026

    भाजपा में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने खोला राज, बताई आप छोड़ने की वजह

    April 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.