बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर जिले के कांग्रेस कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग की अध्यक्षता में आज बुधवार को संविधान बचाओ रैली निकाली गई। रैली से पहले कांग्रेस के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सभा की। जिसमें बड़ी संख्या कांग्रेस अधिकारी समेत कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद रैली कांग्रेस भवन से शुरू हुई और पुराना बस स्टैंड से होते हुए मिशन चौक पहुंचकर समाप्त हुई।
मीडिया से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने बताया कि, कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हर एक प्रदेश स्तर, जिला स्तर, विधानसभा स्तर और डोर टू डोर संविधान बचाओ रैली निकाली जा रही है। सरकार को घेरते हुए बोली कि डबल इंजन की सरकार से यहां के लोग त्रस्त हो चुके है। सिर्फ 17 महीने में महिलाओं के साथ 3111 बलात्कार हुए है। दिनदहाड़े प्रदेश की महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। न्याय प्रशासन बिल्कुल ठप पड़ चुकी है।
आगे उन्होंने कहा आदिवासियों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। कुछ आदिवासियों को इतना बेबस किया जा रहा है कि वे खुद आत्महत्या कर रहे है। आदिवासियों की जमीन तक भी हड़प ली जा रही है। प्रदेश के सीएम अपने आप को आदिवासी कहते है लेकिन आदिवासियों की अत्याचार उन्हें दिखाई नहीं देता। ये साय सरकार पूरी तरफ फैल हो चुकी है।
वहीं, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष केपी सिंहदेव ने कहा कि, भूपेश बघेल को सरकार में मनरेगा के तहत मजदूर को एक साल में 25 से 28 हजार रुपए मजदूरी मिलता था। आज विष्णुदेव साय की सरकार में मनरेगा का काम ठप पड़ चुका है। सीएम विष्णुदेव साय की सरकार पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रही है।