Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Health»Jharkhand : राज्य में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा ने दी दस्तक, 68 वर्षीय महिला संक्रमित
    Health

    Jharkhand : राज्य में एच3एन2 इन्फ्लुएंजा ने दी दस्तक, 68 वर्षीय महिला संक्रमित

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 19, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची : राज्य में अब एच3एन2 इन्फ्लुएंजा वायरस ने दस्तक दे दी है. जमशेदपुर में शनिवार को 68 वर्षीय महिला इस वायरस की चपेट में आ गई है. डोक्टरों के मुताबिक उसका फेफड़ा 35 प्रतिशत से अधिक खराब हो चूका है. टीएमएच महिला भारती थी. 

    साकची की इस महिला को बीते 13 मार्च को बुखार, खांसी और सांस फूलने की शिकायत थी. 16 मार्च को टीएमएच में महिला को भारती कराया गया. फिर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया. सिविल सर्जन डॉक्टर जुझार मांझी ने कहा कि संभावित लक्षण वाले छह मरीजों के सैंपल जांच के लिए माइक्रो वायरोलॉजी लैब में भेजे गए थे. इनमे महिला मरीज में वायरस की पुष्टि हुई.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के चार अन्य सदस्यों को भी जिला सर्विलांस विभाग ने घर में आइसोलेट कर दिया है. उनके सैंपल भी लिए गए हैं. इनमें से दो लोगों को हल्की सर्दी-खांसी है. पीड़ित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है.

    मरीज मिलने के बाद स्वास्थ विभाग अलर्ट 

    संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. सभी अस्पतालों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है. उन्हें लक्षण वालों मरीजों का सैंपल जांच कराने को कहा है. जिला सर्विलांस विभाग के महामारी रोग पदाधिकारी डॉ. असद ने कहा कि सर्दी, बुखार और बदन दर्द आदि इसके प्रारंभिक लक्षण हैं.

    इन्फ्लुएंजा का म्यूटेंट वैरिएंट है एच3एन2

    एमजीएम वायरोलॉजी लैब की हेड डॉ. पियाली गुप्ता के मुताबिक एच3एन2 वायरस इन्फ्लुएंजा एच1एन1 का म्यूटेंट वैरिएंट है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को शिकार बना सकता है. इसका लक्षण भी अन्य सीजनल फ्लू जैसे सर्दी-खांसी, नाक बहना, जी मिचलाना, शारीरिक दर्द, उल्टी और डायरिया जैसा ही है. क्योंकि इस वायरस का हेड ऑफ फैमिली इन्फ्लुएंजा ही है. आम फ्लू की समस्या औसतन 4-5 दिनों में ठीक हो जाती है, पर यह संक्रमण ज्यादा समय तक रहता है. इससे फेफड़ा तेजी से खराब हो सकता है, जिससे मरीज की जान भी जा सकती है.

    बिना डॉक्टर की सलाह लिए खुद एंटीबायोटिक न लें

    मेडिकल एक्सपर्ट के मुताबिक कोरोना और एच3एन2 के कई लक्षण समान हैं. पर कोरोना सिंगल वायरस है, जबकि इन्फ्लुएंजा वायरसों का झुंड है. इन्फ्लुएंजा हर साल एंटीजनिक स्ट्रक्चर बदलता है. इसी कारण अब तक वन टाइम वैक्सीन नहीं बन पाई है. वायरल होने पर खुद एंटीबायोटिक नहीं लेनी चाहिए. वायरल होने पर 48 घंटे में डॉक्टर के पास पहुंचें. मास्क पहनें. धूल-धुएं से दूर रहें.

    रिम्स में 200 किट पहुंची, अब तक सिर्फ 1 जांच

    केंद्र का निर्देश आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने जांच बढ़ाने और लक्षण वाले मरीजों के सैंपल रिम्स और एमजीएम जमशेदपुर भेजने का निर्देश दिया था. लेकिन एक सप्ताह बाद भी रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी लैब में अब तक सिर्फ एक सैंपल की ही जांच हो सकी है. जांच का हाल यह है कि शनिवार को इन्फ्लुएंजा के लक्षण वाले 17 मरीज रिम्स ओपीडी में पहुंचे. दवाई लिखवाने के बाद सभी वापस लौट गए. किसी का सैंपल नहीं लिया गया.

    रिम्स में 24, सदर अस्पताल रांची में 20 बेड हैं सुरक्षित

    संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी डीसी और सिविल सर्जन को सतर्कता बरतने का आदेश दिया है. रांची सदर अस्पताल के नए भवन में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है. यहां ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, एचएफएनसी आदि की व्यवस्था की गई है. वहीं रिम्स प्रबंधन के मुताबिक आइसोलेशन वार्ड में 24 बेड सुरक्षित रखे गए हैं.

    इधर, कोरोना के भी पांच नए मरीज मिले, अब 10 एक्टिव केस

    एच3एन2 इन्फ्लुएंजा के खतरों के बीच कोरोना के मरीज भी एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. झारखंड में शनिवार को कोरोना के पांच नए पॉजिटिव केस मिले. इनमें दो मरीज रांची के, दो पूर्वी सिंहभूम के और एक देवघर के हैं. इससे पहले रांची में दो, पूर्वी सिंहभूम में एक, लातेहार में एक और देवघर में कोरोना का एक सक्रिय मरीज था. इसके साथ ही अब झारखंड में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पर पहुंच गई है.

    ये भी पढ़िए….

    Hazaribag: आईलेक्स में कल रिलीज होगी वीर गोम्मटेशा मूवी

    Post Views: 505
    H3N2 Virus Offbeat News
    Previous ArticleHazaribag: आईलेक्स में कल रिलीज होगी वीर गोम्मटेशा मूवी
    Next Article Chhattisgarh : बेमौसम बारिश बनी जानलेवा, आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.