Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»FollowUp : नेताओं को दी जाती थी चाबी, चलता रहा कार्यक्रम; वायरल वीडियो ने कराई दो अधिकारियों की छुट्टी
    Chhattisgarh

    FollowUp : नेताओं को दी जाती थी चाबी, चलता रहा कार्यक्रम; वायरल वीडियो ने कराई दो अधिकारियों की छुट्टी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी परिसरों के दुरुपयोग का एक और मामला सामने आया है। गरियाबंद के बाद अब सूरजपुर जिले के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस से जुड़ा एक पुराना वीडियो वायरल होने से वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है और अब पुलिसिया कार्रवाई की भी तैयारी है।

    सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक स्थित कुमेली फॉरेस्ट रेस्ट हाउस से जुड़े एक वीडियो ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में रेस्ट हाउस के भीतर डांस कार्यक्रम, शराबखोरी और खुलेआम पैसों की बारिश करते लोग नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक से दो साल पुराना है, लेकिन इसके सामने आते ही विभाग हरकत में आ गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    प्रारंभिक जांच के बाद सरगुजा के मुख्य वन संरक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर और एक फॉरेस्टर को निलंबित कर दिया है, जबकि उस समय पदस्थ रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक संबंधित रेंजर अब पदोन्नति के बाद एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं।

    जांच में यह भी सामने आया है कि रेस्ट हाउस में यह कार्यक्रम किसी जनपद सदस्य द्वारा आयोजित किया गया था। आयोजन के लिए हॉल में गद्दे तक बिछाए गए थे और कार्यक्रम देर रात तक चला। वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय कर्मचारी भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

    रेस्ट हाउस के चौकीदार ने जांच टीम को दिए बयान में कहा कि तत्कालीन रेंजर के पास ही रेस्ट हाउस की चाबी रहती थी और उन्हीं के निर्देश पर नेताओं को भवन उपलब्ध कराया जाता था। चौकीदार के अनुसार, फोन पर आदेश मिलता था कि “नेताजी लोग आ रहे हैं, व्यवस्था कर देना।”

    वीडियो वायरल होने के बाद सूरजपुर के डीएफओ ने मामले की विस्तृत जांच कराई। फॉरेस्ट एसडीओ के नेतृत्व में बनी टीम ने चौकीदार, सरपंच और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएफओ ने सूरजपुर एसपी को पत्र लिखकर वीडियो में नजर आ रहे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। माना जा रहा है कि जल्द ही आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है।

    गौरतलब है कि इससे पहले गरियाबंद जिले में एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सरकारी कार्यक्रम के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे थे। उस मामले में भी प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़े थे।

    सूरजपुर का यह मामला अब केवल विभागीय अनुशासन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग, अधिकारियों की भूमिका और राजनीतिक संरक्षण जैसे सवालों को भी जन्म दे रहा है। आने वाले दिनों में जांच के नतीजे तय करेंगे कि कार्रवाई कितनी दूर तक जाती है।

    ये भी पढ़िए……………

    इन्द्रपुरी चौक युवक हत्याकांड का खुलासा, 7 अभियुक्त गिरफ्तार, तलवार व बेसबॉल बैट बरामद

    Post Views: 591
    Surajpur Rest House Viral Video
    Previous Articleइन्द्रपुरी चौक युवक हत्याकांड का खुलासा, 7 अभियुक्त गिरफ्तार, तलवार व बेसबॉल बैट बरामद
    Next Article तातापानी महोत्सव से पहले एनएसयूआई का ज्ञापन अभियान तेज, राष्ट्रीय सचिव प्रतीक सिंह ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री से भेंट का समय मांगा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.