Close Menu
Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News
    Trending
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    • मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • रामानुजगंज में श्रृंगार स्टोर संचालक पर युवती से बैड टच का आरोप, बीएनएस व एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज, हिरासत में लिया गया
    • रांची में फुटपाथ दुकानदारों का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम का घेराव; शहर की यातायात व्यवस्था हुई बेहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Jharkhand»जेपीएससी सीडीपीओ भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी: राज्य को मिले 64 नियमित अधिकारी, लंबी प्रतीक्षा के बाद पूरी हुई नियुक्ति प्रक्रिया
    Jharkhand

    जेपीएससी सीडीपीओ भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी: राज्य को मिले 64 नियमित अधिकारी, लंबी प्रतीक्षा के बाद पूरी हुई नियुक्ति प्रक्रिया

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 11, 2026Updated:January 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। लगभग ढाई वर्षों तक चली चयन प्रक्रिया के बाद राज्य को 64 नियमित सीडीपीओ मिले हैं। लंबे इंतजार, अभ्यर्थियों के आंदोलन और भूख हड़ताल के बीच आयोग ने इंटरव्यू समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर फाइनल रिजल्ट जारी कर प्रक्रिया को औपचारिक रूप से पूर्ण कर दिया।

    जेपीएससी के माध्यम से 64 नियमित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जून 2023 में प्रारंभ हुई थी। आयोग ने आठ जून 2023 को आवेदन आमंत्रित करने हेतु विज्ञापन जारी किया था। इसके बाद 10 जून 2024 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई, जिसका परिणाम 15 जुलाई 2024 को जारी हुआ। प्रारंभिक परीक्षा में 1590 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्य परीक्षा दो से चार अगस्त 2024 के बीच आयोजित की गई, जिसमें 1511 अभ्यर्थी शामिल हुए। हालांकि, मुख्य परीक्षा के परिणाम को लेकर लगातार देरी होती रही, जिसके चलते अभ्यर्थियों ने धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल तक की। अंततः 16 माह बाद मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया गया, जिसमें 163 अभ्यर्थी सफल हुए। सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार सात, आठ और नौ जनवरी 2026 को लिया गया।

    आयोग द्वारा इंटरव्यू समाप्त होने के महज 24 घंटे के भीतर अंतिम परिणाम जारी किया गया, जिसे अभ्यर्थियों ने राहत भरा कदम बताया। चयन सूची में आरक्षित कोटे के 11 अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर अनारक्षित श्रेणी में हुआ है। इनमें बीसी-1 के छह, बीसी-2 के तीन, अनुसूचित जाति के एक तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के एक अभ्यर्थी शामिल हैं।

    टॉपर्स की सूची

    अनारक्षित श्रेणी में पुरुष वर्ग से अंकित कुमार और महिला वर्ग से पम्मी ने टॉप किया है। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग में पुरुष श्रेणी से सुभाष मुर्मू तथा महिला श्रेणी से शालिनी कच्छप टॉपर रहीं। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में महिला वर्ग में महेश्वरी कुमारी और पुरुष वर्ग में उदय राज देश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बीसी-1 महिला वर्ग में सेफुन आलम टॉपर रहीं।

    बैठक में लगी अंतिम मुहर

    अंतिम परिणाम पर आयोग के अध्यक्ष एल. खियांग्ते की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुहर लगाई गई। बैठक में सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्या, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद के साथ सचिव संदीप कुमार एवं डिप्टी परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता उपस्थित रहे।

    विशेष कोटा से चयन

    भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग कोटा के अंतर्गत नेत्रहीन श्रेणी से अक्षय कुमार तथा लोकोमोटिव डिसेबिलिटी कोटा से प्रकाश कुमार का चयन किया गया है।

    लंबे अंतराल और विवादों के बावजूद सीडीपीओ भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने से राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग को अब नियमित अधिकारियों की सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिलने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़िए………

    तातापानी महोत्सव के दौरान बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, NH-343 पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

    Post Views: 263
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleतातापानी महोत्सव के दौरान बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, NH-343 पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक
    Next Article सक्सेस स्टोरी : संघर्षों का दामन थाम कृति ने क्रैक किया जेपीएससी, बनीं सीडीपीओ
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने

    July 15, 2026

    हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में

    Sponsor: RKDF University, RanchiJuly 15, 2026

    मोरहाबादी में पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा थार चालक गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    रांची में फुटपाथ दुकानदारों का उग्र प्रदर्शन, नगर निगम का घेराव; शहर की यातायात व्यवस्था हुई बेहाल

    July 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

    July 15, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी

    July 15, 2026

    40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने

    July 15, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • अम्बिकापुर में नशेड़ी नाबालिग का आतंक, मामूली बात पर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार
    • रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज
    • बार-बार हो रही चूक, आखिर क्यों नहीं रुक रहे बाल संप्रेक्षण गृह से फरार होने के मामले?, फिर भाग निकले 13 अपचारी
    • 40 लाख के निवेश का हिसाब नहीं! बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप, ग्राहक पहुंचा थाने
    • हिमांशु हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो और आरोपित गिरफ्तार; सभी 16 आरोपी गिरफ्त में
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.