अमरनाथ पाठक (सीनियर एडिटर) जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर स्थित बिरसा मुंडा टाउन हाल में सात जनवरी को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन सांगठनिक एका के आह्वान के साथ संपन्न हो गया। इसमें झारखंड, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न प्रांतों और राज्य के सभी जिलों से सैकड़ों मगबंधुओं का जुटान हुआ। सर्वसम्मति से लगातार दूसरी बार दीपक उपाध्याय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। सम्मेलन में महासंघ के मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर मिश्र ने
जल्द बनेगी नई कमेटी, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी भागीदारी : दीपक
नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी लोगों के मार्गदर्शन से आगे की भूमिका तय होगी। जल्द ही 15 जनवंरी खरमास के बाद नई कमेटी गठित की जाएगी।
सतीश युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और शरद बने प्रमंडलीय प्रभारी
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्र ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामगढ़ के सतीश पाठक और संथाल परगना प्रमंडल के प्रभारी गिरिडीह के शरदचंद भगत के नाम की घोषणा की। साथ ही महिला मोर्चा के भी गठन की बात कही।
सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित
मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश मिश्र और उपाध्यक्ष ज्ञानवर्धन मिश्र ने सर्वसम्मति से विभिन्न प्रस्ताव पारित किए। इनमें शाकद्वीपीय ब्राह्मणों की एकजुटता, सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी में सक्रियता बढ़ाने, शिक्षा, दहेज व नशा उन्मूलन आदि पर जोर दिया गया। वहीं समाज के सभी लोगों को एक मंच पर आकर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। संगठन को विभिन्न क्षेत्रों में अत्याधिक सक्रिय बनाने की सलाह दी गई।
अतिथियों को सम्मान
बतौर विशिष्ट अतिथि ओडिशा से आयी मातृशक्ति ममता सेनापति, पटना से प्रीति पाठक, राजस्थान से कामिनी भोजक, आरके शर्मा, पटना से राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान वर्धन मिश्र, स्वामी दिव्यज्ञान, आरा से राघव मिश्रा, रामेश्वर मिश्र, छत्तीसगढ़ से चतुर्भुज वर्मा, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष महेशानंद पांडेयं, केंद्रीय सचिव रवीन्द्र कुमार मिश्र, केंद्रीय समिति के संजय मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्र, महासचिव मिथिलेश मिश्र, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र, रामगढ़ के सचिव नरेंद्र पाठक, कृष्ण वल्लभ पाठक, हजारीबाग से अमरनाथ पाठक,,जमशेदपुर महासंघ के जिलाध्यक्ष महेशानंद पांडेय उर्फ अन्ना जी, रवीन्द्र मिश्रा, बोकारो से डा् शैलेंद्र कुमार मिश्रा समेत विभिन्न अतिथियों को मोमेंटो और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता चंदन मिश्र ने किया। सम्मेलन को विभिन्न जिलाध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने संबोधित किया। फिर सामाजिक मिलन समारोह के बाद संजीव मिश्र म्यूजिकल कंपनी के फनकारों ने सुरीले गीतों से समां बांध दिया।
ये भी पढ़िए…………..