हजारीबाग। हजारीबाग स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित युवा पीढ़ी तैयार करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, हजारीबाग शाखा द्वारा आयोजित क्विज में डीएवी हजारीबाग 293 अंकों के साथ प्रथम आकर विजेता बना जबकि उपविजेता टीम आनंदा उच्च विद्यालय हजारीबाग को 129 अंक मिले। डीएवी की ओर से कक्षा एकादश के हार्दिक तथा कक्षा दसवीं से शुभम ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व क्या। क्विज मास्टर की भूमिका में डी भी सी हजारीबाग के सेवानिवृत्त कर्मी सुनील कुमार थे जिन्होंने बड़े कुशलता के साथ क्विज का संचालन किया । अब डीएवी हजारीबाग की टीम प्रांत स्तरीय क्विज के लिए भाग लेगी। इस क्विज प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, माउंट एगमोंट, डीपीएस, विवेकानंद सेंट्रल स्कूल, जिला स्कूल , इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय, हिंदू उच्च विद्यालय सहित हजारीबाग जिले के कुल 17 स्कूलों ने भाग लिया। डी ए वी के प्राचार्य श्री अशोक कुमार ने विजेता टीम को बधाई दी और प्रांत स्तरीय क्विज के लिए शुभकामना दी है।
Trending
- रॉयल ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक में घुसी, 3 यात्रियों की मौत और 10 घायल; गैस कटर से काटकर निकाले गए फंसे यात्री
- छत्तीसगढ़ BJP में स्मृति ईरानी का मंथन जारी, आज मंत्री-विधायक और सांसदों के साथ करेंगी बैठक; संगठन को लेकर क्या बनेगी नई रणनीति?
- राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर को दिल्ली में करेंगे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ रैली; छात्रों से लेकर किसानों तक को बुलाया
- नवजात बच्चे को पाने के लिए SSP आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंची महिला, अन्य बच्चों के साथ पहुंचते ही मचा हड़कंप
- प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद फिर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, बोली- उसी से कराओ शादी; पलामू में दूसरे दिन भी हाईवोल्टेज ड्रामा
- बलरामपुर में चक्रवात का अलर्ट, 28-29 अक्टूबर को झमाझम बारिश की आशंका; कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश
- स्वास्थ्य सहिया गीता देवी की हत्या से उबला पलामू, सड़क पर उतरे मायके पक्ष के लोग; आरोपितों को फांसी देने की मांग
- रांची में ऑटो चालक के पास मिली एयर गन, रात में यात्रियों को लूटने का था प्लान? पुलिस ने हिरासत में लिया






