Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»सीएम सोरेन ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, सरकार गिराने की साजिश कर रही भाजपा – सीएम
    Politics

    सीएम सोरेन ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, सरकार गिराने की साजिश कर रही भाजपा – सीएम

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 18, 2022Updated:November 19, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री से ईडी की पूछताछ के बाद सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीएम सोरेन आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी और ईडी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार को गिराने की कोशिश लगातार हो रही है। ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि एकतरफा कार्रवाई करेंगे तो हम विरोध करेंगे। अगर जांच सही होगी तो हम सहयोग करेंगे।

    बता दें कि आज सत्ताधारी विधायकों की मुख्यमंत्री आवास पर अहम बैठक हुई। वही कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अवैध खनन मामले में ईडी ने साढ़े 9 घंटे से तक पूछताछ की। इस दौरान ईडी ने सीएम से कई अहम सवाल किए। उनके आर्थिक स्त्रोत, संपत्ति के बारे में पूछा गया। उनके विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और कारोबारी प्रेम प्रकाश को लेकर भी सवाल हुए। जिसके जवाब में सोरेन ने कहा कि पंकज मिश्रा के अवैध खनन में शामिल होने की जानकारी मुझे नहीं थी। प्रेम प्रकाश पर उन्होंने कहा कि वो उसे नहीं जानते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सरकार गिराने की साजिश कर रही भाजपा
    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आप सभी का आभार कि आप यहां पहुंचे। भाजपा षड़यंत्र कर रही है। हमने यह राज्य लिया है इसे सजायेगा भी यहां का मूलवासी ही । यह राजनीतिक लड़ाई है, इसे जीतने का एक मात्र तरीका है सबका सहयोग। पूरे देश में चर्चा है कि सरकार बनने के तीसरे दिन से ही साजिश शुरू है।
    बीजेपी अपने पुराने पापों का ठीकरा वर्तमान सरकार पर फोड़ रही हैं। इनका षड़यंत्र 20 सालों तक चला। डबल इंजन की सरकार का एक इंजन छत्तीसगढ़ की तरफ फेंक दिया गया। बाकी षड्यंत्रकारियों को भी उठा कर बाहर फेंक देंगे।

    एकतरफा कार्रवाई हुई तो विरोध होगा- सीएम
    सीएम ने कहा कि कल मैं जांच एजंसी के पास गया था। 8 घंटे तक सवाल जवाब किया। हमने पूछा कि यह दो साल में यह घोटाला हो सकता है क्या। उन्होंने कहा- हमने दो साल नहीं कहा। अगर आप ईमानदारी से काम करोगे तो सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। एक तरफा कार्य करेंगे तो विरोध करने की ताकत रखते हैं। हमें जांच एंजेसी से परहेज नहीं है। जांच एजेंसियों को यह जवाब देना चाहिए कि भाजपा शासित राज्य को छोड़कर कार्रवाई क्यों की जाती है। क्या वो दुध के धुले हैं ?

    नेता देश छोड़कर नहीं भागते
    झारखंड वीरों की धरती है, यहां के लोग स्वाभिमान के साथ जीते हैं । यहां के आदिवासी गरीब को आप दबाना चाहते हैं , इन्हें लगता है कि नेता देश छोड़कर भागने वाला है, नेता देश छोड़कर नहीं भागते व्यापारी भागते हैं। इनके षड्यंत्र ‌को बेनकाब करना पड़ेगा। सरकार जिस तरह काम कर रही है विरोधियों को कुर्सी हिलती दिख रही ‌है। इन्हें लगता है नेता को गिरफ्तार कर लेंगे तो कार्यकर्ता कमजोर हो जायेगा। जेएमएम ऐसे वक्त में और मजबूत होगा है। शिबू सोरेन पर कई आरोप लगाये गये लेकिन गुरूजी बेदाग‌ निकले।

    प्रेम प्रकाश को नहीं जानता, पूजा को विभाग संभालने कहा था, उगाही करने नहीं
    ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अवैध खनन के मामले में कई सवाल किए। मुख्यमंत्री ने कहा, पंकज मिश्रा के अवैध खनन में शामिल होने की जानकारी मुझे नहीं थी। प्रेम प्रकाश से उनके रिश्ते पर ईडी ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, मैं उन्हें नहीं जानता। पूछताछ लगभग 9 घंटे 40 मिनट चली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आर्थिक स्त्रोत के कई सवाल किये गये। उनकी आमदनी और परिवार में कौन कितना कमाता है, इस संबंध में भी सवाल किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूजा सिंघल के संबंध में भी सवाल किए गए। सीएम सोरेन से पूछा गया पूजा सिंघल माइनिंग जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी आपने दी उन पर गड़बड़ी के आरोप हैं। मुख्यमंत्री ने इस सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें विभाग चलाने की जिम्मेदारी दी गई थी, उगाही करने के लिए नहीं भेजा गया था।

    Post Views: 369
    Hemant Soren Jharkhand Politics News Offbeat News
    Previous Articleसाढ़े 9 घंटे तक चली ED की पूछताछ, मुस्कुराते हुए पत्नी के साथ निकले हेमंत
    Next Article काजोल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सलाम वेंकी’ 9 दिसंबर को रिलीज होगी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.