Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! आखिर कैसे होगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी?
    • गढ़वा में हाथियों के बाद बाघ की दहशत, जंगलों में आधा दर्जन से ज्यादा पशुओं का शिकार
    • 100 एकड़ वनभूमि में पेड़ों की कटाई की खबर के बाद वन विभाग का एक्शन, पुलिस बल के साथ पहुंची टीम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»रेवड़ी कल्चर के साथ रोजगार पर भी फोकस, देश में ऐसे नए मॉडल के तौर पर उभरा छत्तीसगढ़
    State

    रेवड़ी कल्चर के साथ रोजगार पर भी फोकस, देश में ऐसे नए मॉडल के तौर पर उभरा छत्तीसगढ़

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 6, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर: देश की राजनीति में एक बार फिर रेवड़ी कल्चर जोर पकड़ रही है। राजनीतिक दलों को मतदाता को लुभाना पहली प्राथमिकता बनता जा रहा है, मगर देश में छत्तीसगढ़ एक नए मॉडल के तौर पर सामने आ रहा है। जहां रेवड़ी के साथ-साथ रोजगार के भी अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं ताकि आम लोग आर्थिक तौर पर सबल तो बनें ही, साथ में अर्थ का पहिया भी तेज गति से दौड़ता नजर आए। देश में चाहे लोकसभा चुनाव हो या राज्य के चुनाव, उनके करीब आते ही सरकारें खजाने का मुंह खोल देती हैं और सौगातों की बरसात करने में नहीं हिचकती।

    छत्तीसगढ़ में भी सौगातों की बरसात हो रही है, मगर लोगों को रोजगार कैसे मिले, किसानों को फसल का उचित दाम कैसे दिया जाए, साथ में ही स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था के लिए किस तरह के कदम उठाए जाएं। वहीं औद्योगिक संस्थानों की कितनी मदद की जाए। इसके लिए बने रोड मैप पर सरकार की ओर से कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फोकस

    राज्य के बदलते हालात पर गौर करें तो एक बात साफ नजर आती है कि ग्रामीण आबादी वाले इस प्रदेश में आमजन की आय का सबसे बड़ा जरिया कृषि कार्य, वन उपज और पशुपालन पर निर्भर है। इसी के चलते सरकार ने सबसे पहले ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया और लोगों को रोजगार मुहैया करने के मकसद से गौठान, जिसे हम मवेशियों का डे केयर सेंटर भी कह सकते हैं, स्थापित किया। यहां गोबर दो रुपये और गौ मूत्र की चार रुपए प्रति किलो की दर से खरीदी हो रही है। इतना ही नहीं ग्रामीण स्तर पर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाए गए हैं। वन उपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी हो रही है। इसके अलावा, धान का समर्थन मूल्य भी बढ़ाया गया है।

    एक तरफ जहां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कदम बढे तो दूसरी ओर बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया करने के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल की श्रृंखला की शुरुआत हुई। इन स्कूलों में बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। यह स्कूल प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर है। इसी तरह स्वास्थ्य सेवा को दूरस्थ इलाकों तक पहुंचाने के लिए हाट बाजार क्लीनिक की शुरुआत की गई है।

    बांटी जा रही हैं रेवड़ियां

    बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि राज्य सरकार ने रेवड़िया बांटने में कसर छोड़ी हो, किसान कर्ज माफी हो, बिजली बिल में कटौती हो, बेरोजगारी भत्ता हो, यह ऐसे कई मामले हैं जिन्होंने राज्य की आर्थिक स्थिति पर बोझ बढ़ने का काम किया है। अब राज्य सरकार आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 500 में गैस सिलेंडर जैसी योजना का ऐलान करने की तैयारी में है।

    34 वादे पूरे किए

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का दावा है कि राज्य सरकार ने आमजन से 36 वादे किए थे, जिनमें से 34 वादे पूरे कर दिए गए हैं। हर वर्ग को न्याय मिला है। यही कारण है कि जनता का सरकार पर भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 75 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर भाजपा कांग्रेस पर वादाखिलाफी के आरोप लगा रही है। भाजपा ने सरकार पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि जो वादे किए गए थे, वो सरकार ने पूरे नहीं किए हैं। चाहे बेरोजगारों को भत्ता देने की बात हो, रोजगार की बात हो, निवेश बढ़ाने की बात हो।

    बीजेपी ने लगाया घर छीन लेने का आरोप

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का कहना है कि राज्य की भूपेश बघेल सरकार लाखों गरीब परिवारों का घर छीन रही है, केंद्र से जनता के लिए अनाज आता है और यह सरकार हजम कर जाती है। केंद्र के पैसे का उपयोग कांग्रेस अपना गुजारा चलाने में कर रही है। राज्य के भ्रष्टाचारियों के कारण ही विकास नहीं हो रहा है।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीते पांच साल में स्थितियों में बदलाव आया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने की कोशिश की गई है, वहीं रोजगार के अवसर भी ग्रामीण इलाकों में विकसित किए गए हैं।इतना ही नहीं, छत्तीसगढ़ी अस्मिता को भी जागने का काम राज्य सरकार ने किया है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया को जो हासिल होना चाहिए उससे वह अभी भी दूर है।

    Post Views: 486
    Previous Articleहेमंत सरकार ने शिक्षकों को पूरी तरह भूला दिया : नीरा यादव
    Next Article दो पानी टंकियां ढहने से 36 लाख लीटर पानी की हुई बर्बादी, सप्लाई से पहले ही हुई ढेर
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम

    September 9, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19

    September 9, 2026

    केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार

    September 9, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा! एक दिन में मिले 46 नए मरीज, रायपुर में सबसे ज्यादा 19
    • केस डायरी भेजने के नाम पर मांगे 2 लाख, 30 हजार पर हुई डील! रकम लेते ही साइबर थाने का SI रंगेहाथ गिरफ्तार
    • एकलव्य स्कूल में 8 जूनियर छात्रों की पिटाई, दो दिन तक छिपी रही बात! अस्पताल पहुंचे बच्चे तो खुला पूरा मामला
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.